Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
टाटानगर स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
टाटानगर रेलवे स्टेशन पर नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ पोस्ट टाटा और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 5 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
Read moreतीन राज्यों की आस्था का महाकुंभ है कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा, जानिए कब सजता है भव्य मेला
पूर्वी सिंहभूम जिले का चाकुलिया प्रखंड सिर्फ अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए नहीं, बल्कि राज्य की सबसे बड़ी पहाड़ पूजा के लिए भी पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है. यहां स्थित कान्हाईश्वर पहाड़ पूजा को राज्य का सबसे बड़ा पहाड़ पूजा कहा जाता है.
Read moreवर्क ऑर्डर की कमी का असर, टाटा मोटर्स में 29 मई से 4 जून तक बंद रहेगा काम
टाटा मोटर्स में वर्क ऑर्डर की कमी का असर अब उत्पादन व्यवस्था पर साफ दिखने लगा है. कंपनी प्रबंधन ने कर्मचारियों के लिए कंपेंसेटरी ऑफ और ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. इस संबंध में कंपनी की ओर से दो अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं.
Read moreदक्षिण पूर्व रेलवे जीएम का बड़ा ऐलान: यात्री ट्रेनों को मिलेगी प्राथमिकता, मालगाड़ियां बाद में चलेंगी
ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. बुधवार को टाटानगर दौरे के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने यह राहत भरी जानकारी दी
Read moreदक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम ने परखी रेल व्यवस्था, घाटशिला में सांसद के साथ हुई अहम बैठक
दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने मंगलवार को खड़गपुर से घाटशिला तक रेल मार्ग का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण कर रेलवे व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की.
Read moreजमशेदपुर: युवती से बदसलूकी के बाद वाटर पार्क में अफरा-तफरी, 4 युवक हिरासत में
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित निक्को पार्क ( वाटर पार्क) में बुधवार को एक युवती के साथ छेड़खानी की घटना के बाद जमकर हंगामा हुआ. घटना ने एक बार फिर वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. युवती अपने परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने और गर्मी से राहत पाने पहुंची थी.
Read moreजमशेदपुर में सड़कों पर दौड़ने के बजाए कबाड़ में सड़ रही हैं 5.50 करोड़ की 50 सिटी बसें
लौहनगरी जमशेदपुर में सिटी बसों को दौड़ने का सपना आज कबाड़ में दम तोड़ रहा है. शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम की बदहाली की सबसे बड़ी तस्वीर सिदगोड़ा के बारीडीह स्थित डिपो में नजर आ रही है.
Read more26 एआई कैमरों से होगी हाथियों की निगरानी, सायरन बजते ही अलर्ट होंगे लोग
हाथी-मानव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग अब एआई कैमरों का सहारा लेगा. पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के हाथी प्रभावित क्षेत्रों में एआई कैमरे लगाने की पहल शुरू कर दी गई है.
Read moreजमशेदपुर में मलेरिया विभाग के कर्मचारी ने बच्ची के साथ की हैवानियत, मौके से हुआ फरार
जमशेदपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. मलेरिया विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी (45) ने 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है.
Read moreजमशेदपुर: गोलमुरी में दोहरी फायरिंग से सनसनी, रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी के घर बरसाईं गोलियां
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने मंगवार देर रात 2 जगहों पर फायरिंग कर दहशत फैला दी. हालांकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी है. फायरिंग में एक महिला और एक कारोबारी बाल-बाल बच गए
Read moreजमशेदपुर से बड़ी खबर : मां के साथ तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मातम
जमशेदपुर में मंगलवार को एक हादसे में 7 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मनपीटा की है. मंगलवार को दोपहर बच्चा वीर मुंडा अपनी मां के साथ नहाने के लिए में मंगलवार की दोपहर स्थित साई मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गया था.
Read moreजुगसलाई फायरिंग कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित कपड़ा दुकान में घुसकर फायरिंग मामले में पुलिस ने 2 और अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में मनीष सिंह गिरोह के जुगसलाई निवासी सन्नी सिंह सरदार और टेल्को निवासी सागर उपाध्याय शामिल है.
Read moreजमशेदपुर में आंधी ने खोली बिजली विभाग की पोल, 24 घंटे बाद भी कई गांव अंधेरे में
सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन कई परिवारों के लिए यह आफत बनकर आई. लोगों के आशियाने उजाड़ गए. तेज हवाओं के कारण अनेक घरों के एस्बेस्टस, टाली और टिन के शेड उड़ गए. जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी का असर सबसे अधिक देखने को मिला.
Read moreस्वाद का ऐसा ठिकाना जहां हर शाम जुटते हैं खाने के शौकीन, जानिए जमशेदपुर की खास जगह
Street food jamshedpur:जमशेदपुर टाटा स्टील की वजह से विश्व भर में प्रसिद्ध है इसे ग्रीन सिटी भी कहा जाता है वही मिनी मुंबई के नाम से भी काफी ज्यादा मशहूर है. कहा जाता है कि मेट्रो शहर जैसे बड़े-बड़े शहरों में मिलने वाली सुविधा, जमशेदपुर में मिलती है यहां के लोग एक अच्छी लाइफस्टाइल जीते है
Read moreसरायकेला: कपाली में बढ़ रहा अपराध, अब जला हुआ शव मिलने से सनसनी
जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में मंगलवार को एक जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बाबन बीघा स्थित जंगल में मिले शव की स्थिति इतनी खराब थी कि यह पता नहीं चल सका कि शव पुरुष का है या महिला का
Read moreजमशेदपुर: भीषण गर्मी से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सरकारी अस्पतालों में बनाए गए हीट स्ट्रोक केयर सेंटर
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क और तैयार है. गर्मी से होने वाली बीमारियों, विशेषकर हीट स्ट्रोक के मामलों से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में विशेष इंतजाम किए गए हैं.
Read moreजमशेदपुर:22 हजार परिवार को 48 घंटे से नहीं मिला पानी, हांडी-डेगची लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
जमशेदपुर में करीब 22 हजार परिवार इस भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. इन परिवारों के बीच पिछले 48 घंटे से जलापूर्ति नहीं हुई है.
Read moreजमशेदपुर: डिमना लेक में बनेंगे 10 आधुनिक गेस्ट हाउस, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
जमशेदपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल डिमना लेक आने वाले दिनों में पर्यटकों के लिए और भी आकर्षक बनने जा रहा है. यहां घूमने आने वाले लोगों को अब ठहरने की बेहतर सुविधा भी उपलब्ध कराईं जाएगी. वन विभाग यहां 10 आधुनिक गेस्ट हाउस बनाने की तैयारी कर रहा है
Read moreजमशेदपुर: अचानक बीच सड़क पर आए हाथी, सब्जी बेच लौट रहे किसान को किया घायल
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना बड़ामारा गांव के पास चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर हुई.
Read more

