जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. मलेरिया विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी (45) ने 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. घटना परसुडीह थाना क्षेत्र की है. बुधवार की सुबह मामला उजागर हुआ तो लोगों ने आरोपी को घेर किया. इस दौरान वहां खूब हंगामा हुआ. हालांकि आरोपी मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई. वहां बच्ची का इलाज चल रहा है. जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोग आरोपी पर कड़ी कारवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले में पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है.
आरोपी और पीड़िता पड़ोसी है. कीताडीह में दोनों एक भाड़े के मकान में रहते है. आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी ने बच्ची को मंगलवार की रात अपने घर ले गया था. गर्मी काफी थी तो बच्ची रात करीब 12 बजे अपने घर के आंगन में बैठी थी. इसी दौरान आरोपी जबरन उसे अपने घर ले गया और उसके साथ गलत किया. किसी को बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 3 बजे बच्ची अपने घर वापस लौटी. लेकिन डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई. बुधवार सुबह उसने अपने बड़ी बहन को पूरे मामले की जानकारी दी. इसके बाद पूरा मामला उजागर हुआ. आसपास के लोग मौके पर जुटे और आरोपी को घेरकर उसके पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से भाग निकला. आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे भी है. आरोपी सरायकेला खरसावां जिला स्थित गम्हरिया में मलेरिया विभाग का कर्मचारी है. परसुडीह पुलिस के अनुसार पीड़िता से दुष्कर्म हुआ है. उसका मेडिकल कराया जा रहा है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

