जमशेदपुर से बड़ी खबर : मां के साथ तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मातम

    जमशेदपुर से बड़ी खबर :  मां के साथ तालाब में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, परिवार में मातम

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में मंगलवार को एक हादसे में 7 साल के बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित मनपीटा की है. मंगलवार को दोपहर बच्चा वीर मुंडा अपनी मां के साथ नहाने के लिए में मंगलवार की दोपहर स्थित साई मंदिर के पीछे स्थित तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान बच्चा गहरे पानी में चला गया और डूब गया. देर शाम उसे तालाब से बाहर निकाला गया. फिर इसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से बच्चे का परिवार में मातम पसरा है. उसके परिजनों का रो-रो
    कर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर टेल्को पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की. 
    एक घंटे के बाद बच्चे को तालाब से निकाला गया
    बच्चा तालाब से डूबा लेकिन उसके मां समेत अन्य लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी. गांव के अमित लोहार ने बताया कि तालाब में नहाने गई अन्य महिलाओं ने अचानक बच्चे के डूबने का शोर मचाया. शोर सुन मेरे अलावा मेरे अन्य साथी तालाब में कूदे. करीब एक घंटे तक तालाब में बच्चे को खोजा गया. एक घंटे बाद तालाब से बच्चे को बाहर निकाला गया.  फिर हमलोग उसे लेकर टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचे. युवक ने बताया कि तालाब में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है. बच्चे की मौत के बाद घरवालों के अलावा पूरे गांव में मातम पसरा है. 



    Related News