National फोटो स्टोरी
तस्वीरों के जरिए पढ़ें खास खबरें
National6गरीबी भी नहीं रोक सकी सपनों की उड़ान, मेहनत के दम पर दुनिया में चमके डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
गरीबी में बीता बचपन, पढ़ाई के लिए बेचे अखबार और मेहनत के दम पर हासिल किया देश का सर्वोच्च पद. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जिंदगी संघर्ष, लगन और बड़े सपने देखने की प्रेरणा देती है. भारत के ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर कलाम ने विज्ञान और रक्षा के क्षेत्र में देश को नई पहचान दिलाई. 15 अक्टूबर को उनकी जयंती पर जानिए एक साधारण परिवार में जन्मे उस महान वैज्ञानिक की कहानी, जो देश के 11वें राष्ट्रपति बने और करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए.
National8कौन हैं DUSU के नए प्रेसिडेंट यश डबास? टेनिस कोर्ट से छात्र राजनीति तक का सफर
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026 में ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. कंझावला से आने वाले यश का सफर सिर्फ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है. अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करने से लेकर DU की छात्र राजनीति तक, जानिए यश डबास से जुड़ी खास बातें और उनका पूरा सफर.
National9PM मोदी के जन्मदिन पर जानिए केंद्र सरकार की 10 प्रमुख योजनाएं और उनके फायदे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जानिए केंद्र सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं के बारे में. ये योजनाएं आवास, बिजली, बैंकिंग, रसोई गैस, खेती, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, बीमा और पेंशन जैसी जरूरतों से जुड़ी हैं. हर योजना के लिए अलग पात्रता और शर्तें निर्धारित हैं. इसलिए लाभ लेने से पहले संबंधित योजना की मौजूदा आधिकारिक गाइडलाइन जरूर जांचें. ये योजनाएं अलग-अलग वर्गों और जरूरतों के अनुसार सरकारी सहायता या सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जाती हैं.
National7BRICS 2026: 45 पन्नों के घोषणापत्र में बड़े फैसले, टैरिफ से पहलगाम तक 6 अहम बातें
BRICS 2026 के 45 पन्नों के घोषणापत्र में वैश्विक व्यापार, आतंकवाद, सीमा पार भुगतान, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा सुरक्षा जैसे कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों ने साझा रुख सामने रखा है. एकतरफा टैरिफ और व्यापारिक पाबंदियों पर चिंता जताने के साथ पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई. इसके अलावा स्थानीय मुद्राओं में लेन-देन को बढ़ावा देने और परमाणु सुरक्षा मानकों के पालन पर भी जोर दिया गया. आइए जानते हैं घोषणापत्र के 6 बड़े फैसले.
National8देश की पहली महिला Army ADC बनीं मेजर नव्या शेखावत, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ निभाएंगी अहम जिम्मेदारी....
CDS परीक्षा पास करने से लेकर भारतीय सेना में अधिकारी बनने और फिर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का सफर मेजर नव्या शेखावत की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की कहानी है. 2021 में Army Service Corps में कमीशन होने के बाद उन्होंने लगातार अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और जुलाई 2026 में Major के पद तक पहुंचीं. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की Aide-de-Camp (ADC) के रूप में उनकी नियुक्ति ने उन्हें इतिहास में खास जगह दिलाई. राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक कार्यक्रमों, समारोहों और प्रोटोकॉल से जुड़ी जिम्मेदारियां निभाते हुए मेजर नव्या ने भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका की एक नई मिसाल पेश की है. उनकी यह उपलब्धि देश की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो वर्दी पहनकर राष्ट्रसेवा का सपना देखती हैं.
National9AI कहीं बन न जाए जैविक हथियारों का हथियार...Anthropic ने अपनाया सुरक्षा का बड़ा कदम
AI ने विज्ञान, मेडिकल रिसर्च और तकनीक की दुनिया में नई संभावनाएं खोली हैं, लेकिन इसकी बढ़ती ताकत के साथ इसके गलत इस्तेमाल का खतरा भी सामने आ रहा है. Anthropic की एक रिपोर्ट ने जैविक शोध, साइबर हमलों और राजनीतिक दुष्प्रचार में AI के संभावित दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ाई है. हालांकि, रिपोर्ट में AI से जैविक हथियार बनाए जाने की बात नहीं है. सवाल यह है कि AI की बढ़ती क्षमता के साथ सुरक्षा और निगरानी के नियम कितने मजबूत हैं?
National9कौन है ‘बिट्टू तबाही’? नदी बचाने निकला 21 साल का ‘हीरो’
नदी की गंदगी देखकर ज्यादातर लोग शिकायत करते हैं, लेकिन 21 साल के एक छात्र ने खुद पानी में उतरकर सफाई शुरू कर दी. मध्य प्रदेश के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ ‘बिट्टू तबाही’ की यह मुहिम अब अजनार नदी से निकलकर सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण जगत तक पहुंच चुकी है.
National8जब पहाड़ टूटा, मचा मौत का सैलाब… नेपाल त्रासदी की खौफनाक तस्वीरें
नेपाल में कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही पलों में जिंदगी की तस्वीर बदल गई. पहाड़ों से आया तेज सैलाब अपने साथ पानी, चट्टानें, मिट्टी और मलबा लेकर बस्तियों में घुस गया. देखते ही देखते घर, सड़कें और पुल तबाही की चपेट में आ गए. कहीं अपनों की तलाश में परिवार भटकते नजर आए, तो कहीं मलबे के बीच जिंदगी बचाने की जद्दोजहद चलती रही. इस त्रासदी ने पूरे इलाके को गहरे जख्म दिए हैं. इन 8 खौफनाक तस्वीरों में देखिए नेपाल में आई उस तबाही का मंजर, जिसे देखकर कुदरत की ताकत और इंसानी बेबसी दोनों का एहसास होता है.
National8सीमाएं पार, गूंज वही ‘हर हर महादेव’......विदेशों में शिव भक्ति की अनोखी दुनिया
सनातन आस्था की कोई सीमा नहीं होती. भारत की धरती से हजारों किलोमीटर दूर भी भगवान शिव की भक्ति उतनी ही गहराई से दिखाई देती है. नेपाल के पशुपतिनाथ से लेकर इंडोनेशिया के प्रम्बानन, पाकिस्तान के कटास राज, श्रीलंका के मुन्नेश्वरम और ऑस्ट्रेलिया के शिव मंदिरों तक, हर धाम अपने भीतर आस्था, इतिहास और संस्कृति की अनोखी कहानी समेटे है. कहीं सदियों पुरानी मान्यताएं जुड़ी हैं, तो कहीं प्रवासी भारतीयों ने अपनी परंपराओं को जीवित रखा है. आइए, भारत की सीमाओं से बाहर बसे ऐसे ही शिवधामों की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा पर चलते हैं.
National9शिक्षा का भविष्य या स्कूलों की सुरक्षा? असली प्राथमिकता क्या?
भारत AI, Quantum और Deep-Tech के दौर में तेजी से आगे बढ़ने का सपना देख रहा है, लेकिन देश के कई स्कूलों की जमीनी हकीकत अब भी चिंता बढ़ाती है. जर्जर इमारतें, गिरती छतें, शिक्षकों की कमी और बुनियादी सुविधाओं का अभाव बच्चों के भविष्य पर सवाल खड़े कर रहा है. बड़ा सवाल है—भविष्य की शिक्षा की तैयारी से पहले क्या आज के स्कूल सुरक्षित हैं?
National6SBI ग्राहकों के लिए बड़ा बदलाव! 4 से ज्यादा कैश निकासी पर लगेगा चार्ज
SBI ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर 2026 से कैश निकासी से जुड़ा नया नियम लागू होने जा रहा है. BSBD खाताधारकों को महीने में 4 बार तक कैश निकालने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन 5वीं निकासी से हर ट्रांजैक्शन पर 15 रुपये और GST देना पड़ेगा. ऐसे में बार-बार कैश निकालने वाले ग्राहकों के लिए यह बदलाव जानना जरूरी है.
National6World Photography Day special : झारखंड के इन फोटोग्राफर्स ने अपनी तस्वीरों से बनाई देश-दुनिया में पहचान
19 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आइए जानते हैं, झारखंड के उन प्रतिभाशाली फोटोग्राफर्स और विजुअल स्टोरीटेलर्स के बारे में, जिन्होंने अपने कैमरे के जरिए प्रकृति, वन्यजीव, संस्कृति और समाज की तस्वीरों को नई पहचान दी और राज्य का नाम देश-दुनिया तक पहुंचाया.
© Copyright 2026 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.
