PHOTO STORIES

लाइफ स्टाइल फोटो स्टोरी

तस्वीरों के जरिए पढ़ें खास खबरें

किस रंग का पर्स लाता है सौभाग्य? जानिए किस रंग का वॉलेट माना जाता है सबसे शुभलाइफ स्टाइल9

किस रंग का पर्स लाता है सौभाग्य? जानिए किस रंग का वॉलेट माना जाता है सबसे शुभ

क्या आपका पर्स सिर्फ पैसे रखने की जगह है या इसका रंग भी आपकी आर्थिक स्थिति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हो सकता है? वास्तु और ज्योतिष की मान्यताओं में अलग-अलग रंगों को धन, समृद्धि, स्थिरता और सफलता से जोड़ा गया है, माना जाता है कि राशि के अनुसार सही रंग का पर्स रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है. हालांकि, इन मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। आइए जानते हैं किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ माना जाता है.

22 ViewsRead
छठ पर नहीं होगी ट्रेन टिकट की टेंशन! रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलानलाइफ स्टाइल8

छठ पर नहीं होगी ट्रेन टिकट की टेंशन! रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो टिकट बुकिंग की तारीख अभी से नोट कर लें. बिहार और पूर्वी भारत जाने वाली ट्रेनों में त्योहार के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है. इसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के संचालन की तैयारी की है. अगर आप दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई या किसी दूसरे शहर से छठ पर घर लौटने वाले हैं, तो टिकट बुकिंग में देरी न करें. जानिए किस तारीख से बुकिंग शुरू होगी, किन रूट्स पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी और वापसी की टिकट पहले बुक करना क्यों जरूरी है.

166 ViewsRead
Apple का बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे ये धांसू फीचर्सलाइफ स्टाइल8

Apple का बड़ा धमाका! iPhone 18 Pro Max में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

टेक्नोलॉजी की दुनिया में Apple एक बार फिर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है. कंपनी अपने नए iPhone 18 Pro Max से पर्दा उठाने जा रही है, जिसे अब तक के सबसे बड़े अपग्रेड वाले iPhone मॉडल्स में गिना जा रहा है. नए प्रोसेसर, दमदार कैमरा सिस्टम, बड़े डिस्प्ले, बेहतर बैटरी और डिजाइन में बदलाव को लेकर कई चर्चाएं सामने आ चुकी हैं. फोन के फीचर्स और कीमत को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्सुकता है. तो आखिर iPhone 18 Pro Max में क्या होगा खास और पुराने मॉडल से कितना अलग होगा?

149 ViewsRead
कद सिर्फ 3 फीट 4 इंच, लेकिन हौसला आसमान से ऊंचा! NEET में AIR 233 लाकर बने डॉक्टरलाइफ स्टाइल8

कद सिर्फ 3 फीट 4 इंच, लेकिन हौसला आसमान से ऊंचा! NEET में AIR 233 लाकर बने डॉक्टर

गुजरात के भावनगर के छोटे से गांव से निकलकर डॉक्टर बनने तक डॉ. गणेश बरैया का सफर किसी प्रेरणादायक कहानी से कम नहीं है. करीब 3 फीट 4 इंच कद के गणेश को बचपन में सर्कस ने 5 लाख रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन पिता ने बेटे के भविष्य के लिए इसे ठुकरा दिया. 12वीं में 87% अंक और NEET में AIR 233 हासिल करने वाले गणेश ने MBBS में दाखिले की अड़चनों के बावजूद हार नहीं मानी. KBC 18 में अमिताभ बच्चन के सामने अपनी कहानी साझा कर उन्होंने एक बार फिर बताया कि हौसला बड़ा हो, तो कद मायने नहीं रखता.

106 ViewsRead
बंदूक छोड़ी, हुनर थामा…रैंप पर दिखाया बदलते बस्तर का नया चेहरालाइफ स्टाइल10

बंदूक छोड़ी, हुनर थामा…रैंप पर दिखाया बदलते बस्तर का नया चेहरा

कभी नक्सली हिंसा के साए में जिंदगी जीने वाली सुकमा की 9 आत्मसमर्पित महिलाएं अब अपने हाथों से नई कहानी बुन रही हैं. हथियार का रास्ता छोड़कर इन महिलाओं ने कोसा सिल्क और हथकरघे को अपनी नई पहचान बनाया है. प्रशिक्षण के बाद वे पारंपरिक बुनाई और हस्तशिल्प से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं. इनके हुनर को रायपुर में आयोजित रैंप वॉक के जरिए मंच मिला, जहां इन महिलाओं ने कोसा सिल्क से तैयार परिधानों को पूरे आत्मविश्वास के साथ पेश किया. कभी संघर्ष और हिंसा के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर की ये महिलाएं अब हुनर, मेहनत और बदलाव की तस्वीर बनकर सामने आई हैं. कहानी सिर्फ 9 महिलाओं के बदलते जीवन की नहीं, बल्कि उस बस्तर की भी है, जहां नई पीढ़ी के लिए रोजगार, कला और सम्मान के रास्ते खुल रहे हैं.

127 ViewsRead
कलम से कपड़े तक, सदियों पुरानी कलमकारी की अनोखी कहानीलाइफ स्टाइल8

कलम से कपड़े तक, सदियों पुरानी कलमकारी की अनोखी कहानी

क्या आपने कभी सोचा है कि एक साधारण कपड़े का टुकड़ा भी सदियों पुरानी कहानी कह सकता है? कलमकारी भारत की ऐसी ही अनोखी कला है, जिसमें प्राकृतिक रंगों, कलम और लकड़ी के ब्लॉकों से कपड़े पर पौराणिक कथाओं, फूल-पत्तियों और खूबसूरत आकृतियों को जीवंत किया जाता है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से जुड़ी यह कला आज पारंपरिक विरासत से निकलकर साड़ियों, कुर्तियों और होम डेकोर तक पहुंच चुकी है. आइए जानते हैं कलमकारी की शुरुआत, इसकी खास तकनीक और वह कहानी, जो हर डिजाइन के पीछे छिपी है.

153 ViewsRead
योग दिवस 2026: स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ देशभर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवसलाइफ स्टाइल6

योग दिवस 2026: स्वस्थ भारत के संकल्प के साथ देशभर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग की धूम रही. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया. स्वस्थ जीवन और फिट भारत के संदेश के साथ देशभर में बड़े उत्साह से योग दिवस मनाया गया.

153 ViewsRead
झारखंड की जंगली सब्जियां : जिनकी कीमत मौसम और उपलब्धता के अनुसार सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है.लाइफ स्टाइल7

झारखंड की जंगली सब्जियां : जिनकी कीमत मौसम और उपलब्धता के अनुसार सैकड़ों से लेकर हजारों रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है.

बारिश का मौसम शुरू होते ही झारखंड के जंगलों में मिलने वाली वन सब्जियाँ और जंगली मशरूम बाजारों में दिखाई देने लगते हैं. रूगड़ा, खुखड़ी, बांस करील, कोयनार, चकोड़, गंधारी और फुटकल जैसी वन सब्जियाँ न केवल स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि पोषण से भी भरपूर होती हैं. इनकी मांग ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बढ़ जाती है.स्थानीय लोगों के लिए ये आय और रोजगार का भी महत्वपूर्ण स्रोत हैं.

232 ViewsRead
INDIA YOGA DAYलाइफ स्टाइल5

INDIA YOGA DAY

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और मानसिक थकान आम समस्या बन गई है. ऐसे में बालासन, विपरीत करणी, कैट-काउ पोज़, उत्तानासन और शवासन जैसे योगासन मन को शांत करने और शरीर को आराम देने में मदद करते हैं. नियमित अभ्यास से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है.

156 ViewsRead