अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम, आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा असर
अक्टूबर 2026 की शुरुआत के साथ आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इनका असर LPG सब्सिडी, बैंकिंग, UPI पेमेंट, दिल्ली में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा और प्रॉपर्टी खरीदने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में ESIC का दायरा बढ़ाने और बैंक हड़ताल की चेतावनी से जुड़ी खबरें भी सामने आई हैं. ऐसे में 1 अक्टूबर से लागू होने वाले इन बदलावों को पहले से जानना जरूरी है.














