क्या आपका Blood Group बढ़ाता है डायबिटीज का खतरा? रिसर्च में सामने आया ये संबंध
क्या आपका ब्लड ग्रुप भी डायबिटीज के खतरे से जुड़ा हो सकता है? हालिया रिसर्च में B ब्लड ग्रुप और टाइप-2 डायबिटीज के बीच संभावित संबंध सामने आया है. 2024 की एक स्टडी में कई पुराने शोधों के नतीजों का विश्लेषण किया गया, जिसमें B ब्लड ग्रुप वाले लोगों में अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में डायबिटीज का जोखिम करीब 28% अधिक देखा गया. हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक इसका मतलब यह नहीं कि B ब्लड ग्रुप वालों को डायबिटीज होना तय है. जानिए रिसर्च क्या कहती है और असली जोखिम किन वजहों से बढ़ता है













