लालटेन से LED तक... ऐसे रोशन हुआ दुनिया का सफर
कभी घरों और गलियों की रातें मिट्टी के दीये और लालटेन की हल्की रोशनी से रोशन होती थीं. फिर बिजली आई और इन्कैंडेसेंट बल्ब ने अंधेरे को तेज रोशनी में बदल दिया. समय के साथ CFL ने कम बिजली में बेहतर रोशनी देने का विकल्प दिया, लेकिन पर्यावरण से जुड़ी चिंताएं भी सामने आईं. इसके बाद LED तकनीक ने रोशनी की दुनिया को एक नई दिशा दी. कम बिजली खपत, लंबी उम्र और बेहतर दक्षता के साथ LED आज घरों से लेकर सड़कों और स्मार्ट सिटी तक पहुंच चुका है. यह सफर सिर्फ रोशनी बदलने का नहीं, बल्कि तकनीक, ऊर्जा बचत और बदलती जीवनशैली की कहानी भी है.

















