Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर में ठेका मजदूरों का विरोध प्रदर्शन, टिनप्लेट कंपनी पर बिना नोटिस के हटाने का आरोप
जमशेदपुर जिले के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के बाहर माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब बड़ी संख्या में टिनप्लेट कंपनी के ठेका मजदूरों ने गेट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के एक मई से उन्हें काम से हटा दिया
Read moreसरायकेला: माता-पिता गांव में, इधर घर में मिली बेटी की मिली लाश, जानिए पूरा मामला
सरायकेला-खरसावां जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है.आरआईटी थाना क्षेत्र में कामकाजी युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. घटना रोड नंबर 11 की है. मृतका की पहचान नेहा मिश्रा (21) के रूप में हुई है.
Read moreजमशेदपुर: कपाली में सतर्क ग्रामीणों ने पकड़े तीन संदिग्ध, चापड़ व तार बरामद
जमशेदपुर से सटे कपाली में चोरी के शक में तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. सोमवार सुबह ब्रह्मानंद अस्पताल गेट के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.
Read moreपूर्वी सिंहभूम में हाथी के कहर: चाकुलिया में वृद्धा की जान ली, गांव में दहशत
सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में भी हाथियों के हमले में एक मौत की खबर सामने आई है. पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया रेंज में हाथी ने एक वृद्धा की जान ली है.
Read moreजमशेदपुर में हादसा: घर लौट रहे युवक को वैन ने कुचला, मौत
जमशेदपुर के पटमदा क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है. यह हादसा टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर हुआ है. तेज रफ्तार मैजिक वैन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
Read moreजमशेदपुर ब्रेकिंग: पत्नी की हत्या के आरोप में पति की धुनाई, 15 घंटे से गांव में पड़ा है महिला का शव
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. बाकी पंचायत के पुखुरिया गांव स्थित जानूमडीह टोला में एक महिला की संदिग्ध मौत के बाद गांव में हिंसा भड़क गई.
Read moreअब खड़गपुर मंडल में भी गूंजेगा रेल आंदोलन, लेट ट्रेनों पर संघर्ष तेज
यात्री ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के खिलाफ चल रहे रेल यात्री संघर्ष समिति के आंदोलन का दायरा अब और बढ़ाया जाएगा.
Read moreBreaking: जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बिस्टुपुर में गोली चलते ही मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह के कुरैशी मोहल्ला में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई. इससे इलाके में हड़कंप मच गया. भीड़भाड़ वाले इलाके में अचानक चली गोली की आवाज सुनते ही लोग दहशत में आ गए और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. दुकानदारों ने जल्दबाजी में शटर गिरा दिए, जबकि राहगीर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे.
Read moreजमशेदपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टीलकर्मी के घर से नकद और लाखों के गहने गायब
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अमल संघ के पास स्थित एक क्वार्टर को निशाना बनाकर चोरों ने नकद रुपये और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. चोरी की यह घटना क्वार्टर नंबर L4/39 में हुई.
Read moreजमशेदपुर के पास छिपा है रामायण काल का रहस्य, राजाबासा गांव में आज भी जिंदा है लक्ष्मण रेखा की मान्यता
पूर्वी सिंहभूम जिले में पहाड़ियों और घने जंगलों के बीच छिपा एक ऐसा गांव है, जहां रामायण काल की कहानी जिंदा होने का दावा किया जाता है. यह गांव है राजभाषा जो जमशेदपुर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है. यह गांव डुमरिया प्रखंड में स्थित है. स्थानीय लोगों की मान्यता है कि वनवास के दौरान भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण यहां कुछ समय के लिए ठहरे थे. यही वजह है कि यह गांव अब आस्था, रहस्य और इतिहास का केंद्र बन चुका है. राजबासा गांव चारों ओर से पहाड़ियों से घिरा हुआ है.
Read moreस्वर्णरेखा में फिर मौत का मंजर: जमशेदपुर में डोबो पुल के पास हजारों मछलियां मरी मिली
जमशेदपुर में नदियों के प्रदूषण को लेकर चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार की सुबह स्वर्णरेखा नदी के डोबो पुल क्षेत्र में हजारों मरी हुई मछलियां मिलने से हड़कंप मच गया. सुबह करीब तीन बजे मछुआरे जब नदी में मछली पकड़ने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में मछलियां पानी की सतह पर तैर रही थीं.
Read moreसरायकेला में स्वास्थ्य सिस्टम फेल: समय पर डॉक्टर नहीं पहुंचे, जच्चा-बच्चा की मौत
राज्य में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के मामले लगातार सामने आ रहे है. अब एक और मामला सामने आया है जिसमें प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात की मौत हुई है. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही सामने आई है. प्रसव के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई.
Read moreचाईबासा में बड़ी वारदात की तैयारी में थे नक्सली, सुरक्षाबलों ने जंगल से बरामद किया जखीरा
पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा 209 बटालियन के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन के तहत सारंडा और टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. हाल ही में हुई मुठभेड़ के बाद यह फॉलो-अप कार्रवाई की गई. इस दौरान भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.
Read moreजमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज के मेन गेट का छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला
जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कॉलेज के मुख्य प्रवेश द्वार का छज्जा अचानक गिर गया. यह छज्जा ए ब्लॉक जाने वाले रास्ते पर बना हुआ था.
Read moreBreaking: आदित्यपुर में बड़ा हादसा, 20 फीट ऊंचाई से गिरकर दो मजदूरों की मौत
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में शनिवार दोपहर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दो मजदूर करीब 20 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई.
Read more

