Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर में बड़ी साजिश नाकाम, मनीष सिंह गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा किया है. कुख्यात मनिष सिंह गिरोह के सदस्य शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई जुगसलाई पुलिस ने की.
Read moreटाटानगर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा,देखिए वीडियो
जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ने के दौरान एक युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया.
Read moreजमशेदपुर: मकदमपुर में देर रात बवाल, दो पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ से तनाव
जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर में देर रात जमकर हंगामा और मारपीट की घटना सामने आई. दोनों ओर से मारपीट हुई. नरगिस परवीन नामक महिला के घर में कुछ युवकों ने घुसकर तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की.
Read moreसंकट में गजराज: चांडिल में सिस्टम की चूक ने ली बेजुबान की जान, करंट से नर हाथी की मौत
Gajraj in trouble: सिस्टम की लापरवाही ने फिर एक बेजुबान की जान ले ली. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल वन क्षेत्र में यह दुखद घटना सामने आई है. यहां करंट की चपेट में आने से एक जंगली नर हाथी की मौत हो गई.
Read moreजमशेदपुर:साधु बनकर आए ठग! बेटे पर संकट का डर दिखाकर महिला के गहने लेकर हुए फरार
जमशेदपुर के साकची बाजार में मंगलवार को एक महिला ठगी का शिकार हो गई. साधु के भेष में आए बदमाशों ने उसे झांसे में लेकर गहने ठग लिए.
Read moreजमशेदपुर: डॉक्टर के चैंबर में जमकर हुई मारपीट, इलाज के दौरान हुए विवाद पर अस्पताल में हंगामा
जमशेदपुर के साकची स्थित मेडिसिस्ट ईएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल में मंगलवार दोपहर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ बीमरजीत प्रधान के साथ मारपीट की है. इसमें उन्हें चोट भी आई है. गलत इलाज करने के आरोप में युवकों ने उनके साथ मारपीट की. घटना के बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ. सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
Read moreफर्जी पुलिस बनकर ठगी: जमशेदपुर में बुजुर्ग से अंगूठी-चेन ले उड़े बाइक सवार बदमाश
जमशेदपुर में फर्जी पुलिस बन एक बुजुर्ग से ठगी का मामला सामने आया है. यह घटना जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुई है. बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग को निशाना बनाया और उनके गहने लेकर फरार हो गए. इस मामले में मंगलवार को जुगसलाई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जुगसलाई घोड़ा चौक के पास रहने वाले 70 वर्षीय अनिल नेव इस वारदात के शिकार बने. घटना जुगसलाई स्थित कैलाश टावर के सामने पटाखा दुकान के पास की है.
Read moreजमशेदपुर में बेखौफ स्नैचर: निशाने पर राह चलती महिलाएं, लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी दहशत
शहर में चैन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. इन घटनाओं ने शहर में राह चलती महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइक सवार बदमाश महिलाओं को निशाना बनाकर झपट्टा मार रहे हैं और उनसे गहनों की स्नेचिंग कर रहे है. जिससे शहर की महिलाओं में डर का माहौल बनता जा रहा है. कई मामलों में स्नैचिंग के दौरान महिलाएं गिरकर घायल भी हो रही हैं.
Read moreदेर रात सिदगोड़ा में हंगामा: ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, पुलिस से भी धक्का-मुक्की
शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार चार युवकों ने एक निजी कार्यालय में घुसकर जमकर उत्पात मचाया. युवकों ने न सिर्फ कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम से भी उलझ गए. घटना केनरा बैंक के पास स्थित एक ब्लैंकेट डिलीवरी कार्यालय की है. रात करीब 12 बजे चार युवक अचानक वहां पहुंचे और बिना किसी वजह के कार्यालय में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया. आरोपियों ने आते ही कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया.
Read moreकिया मोटर्स में चमके नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्र, 3 का कैंपस प्लेसमेंट
जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक बार फिर अपने हुनर और तैयारी के दम पर प्लेसमेंट के क्षेत्र में सफलता हासिल की है.
Read moreजमशेदपुर में भाजपा ने मनाया बंगाल में जीत का जश्न, छाया रहा झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बढ़त के साथ ही जमशेदपुर में जश्न का माहौल देखने को मिला. शहर के विभिन्न इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाकर अपनी खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं.
Read moreबंगाल में भाजपा की जीत जनता के विश्वास की जीत, अर्जुन मुंडा ने किया विकास तेज होने का दावा
Arjun Munda pn weat Bangal result:जमशेदपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि यह जीत केवल बीजेपी की नहीं, बल्कि पूरे बंगाल की जनता की जीत है
Read moreधातकीडीह फायरिंग मामले में जमशेदपुर पुलिस को सफलता, दो आरोपी सलाखों के पीछे
Jamshedpur news : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र में धातकीडीह कुरैशी मुहल्ला में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
Read moreजमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: मारुति और ट्रक भिड़े, 5 घायल
जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ. एक मारुति कार और मालवाहक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.
Read moreटाटानगर: चलती ट्रेन में नई नवेली दुल्हन के गहने गायब, 30 लाख की ज्वेलरी चोरी से मचा हड़कंप
शादी के महज एक हफ्ते बाद ही एक नवविवाहित दंपत्ति के लिए सफर दर्दनाक अनुभव में बदल गया. ट्रेन संख्या 22844 बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से नई नवेली दुल्हन के गहनों से भरा बैग गायब हो गया है.
Read moreजमशेदपुर में ठेका मजदूरों का विरोध प्रदर्शन, टिनप्लेट कंपनी पर बिना नोटिस के हटाने का आरोप
जमशेदपुर जिले के गोलमुरी स्थित टिनप्लेट कंपनी के बाहर माहौल तनावपूर्ण बन गया, जब बड़ी संख्या में टिनप्लेट कंपनी के ठेका मजदूरों ने गेट के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. मजदूरों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने बिना किसी पूर्व सूचना के एक मई से उन्हें काम से हटा दिया
Read more

