सरायकेला: माता-पिता गांव में, इधर घर में मिली बेटी की मिली लाश, जानिए पूरा मामला

    सरायकेला: माता-पिता गांव में, इधर घर में मिली बेटी की मिली लाश, जानिए पूरा मामला

    सरायकेला (SARAIKELA): सरायकेला-खरसावां जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है.आरआईटी थाना क्षेत्र में  कामकाजी युवती का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला. घटना रोड नंबर 11 की है. मृतका की पहचान नेहा मिश्रा (21) के रूप में हुई है. युवती गम्हरिया स्थित बिको मोड़ के पास एक निजी कंपनी में कार्यरत थी. नेहा पिछले करीब 10 दिनों से घर में अकेली रह रही थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. युवती के आत्महता करने का कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस युवती की मोबाइल की जांच कर रही है. इस घटना में अकेले में शोक है.

    माता-पिता गए हैं गांव

    नेहा के माता-पिता एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव गए हुए है. आसपास के लोगों को घर में कोई गतिविधि नजर नहीं आई और दरवाजा भी काफी देर तक बंद रहा. शक होने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर घर के अंदर प्रवेश किया. अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए. नेहा का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था. पुलिस ने तत्काल उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. 

    परिवार को दी जानकारी

    घटना से आसपास के इलाके में शोक का माहौल बन गया. पड़ोसियों ने युवती के माता-पिता को भी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे गांव से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं. उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि नेहा शांत स्वभाव की थी. अचानक उठाए गए इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है.



    Related News