Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
BREAKING: पोटका में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार के धक्के से एक की मौत, 11 घायल
पूर्वी सिंहभूम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें एक की मौत हो गई है जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे है. घटना पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई है. रेलवे क्रॉसिंग हाता-जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित है. क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले टाटा मैजिक और फिर दो मोटरसाइकिलों से जा टकराई.
Read moreजमशेदपुर: बच्चा नहीं होने से आहत महिला ने फांसी लगा की आत्महता, सुसाइड नोट ने खोला राज़
सुसाइड नोट लिख जमशेदपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोनारी थाना क्षेत्र के बी ब्लॉक कुम्हारपाड़ा में रहने वाली महिला रूपा देवी (40) ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक है. महिला के आत्महत्या करने का कारण तनाव बताया जा रहा है. सोमवार देर रात महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाई.
Read moreजमशेदपुर: सोता रहा परिवार, चोरों ने पीछे से उड़ा लिए लाखों के गहने-पैसे, स्प्रे मारकर चोरी की आशंका
जमशेदपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात हुई है. बिरसानगर थाना में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है. नकदी और गहनों पर चोरों ने हाथ साफ किया है. यह घटना बिरसानगर जोन नंबर तीन स्थित हरि मंदिर के पास रहने वाले सुरेश गोप के घर में हुई. चोरी की सूचना पर मंगलवार को पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची.
Read moreटाटानगर से गुजरेंगी 5 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
गर्मी की छुट्टियां और शादी-विवाह का सीजन के बीच ट्रेनों में सीट मिलना यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. लेकिन अब यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने यात्रियों के लिए राहत की खबर लाई है. रेलवे ने टाटानगर होकर गुजरने वाली समर स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत कर दी है. रेलवे ने 5 समर स्पेशल ट्रेन चालने की घोषणा की है.
Read moreजमशेदपुर: घंटों के जाम से राहत की उम्मीद, तेजी से बन रहा मानगो का फ्लाईओवर
जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे मानगो क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है. बहुप्रतीक्षित मानगो फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.
Read moreदलमा में खुला राज्य का पहला एलीफेंट रेस्क्यू सेंटर,अब हाथी के ईलाज के लिए नहीं करना होगा इंतजार
दलमा में राज्य का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर सोमवार को खुल गया. प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने इसका उद्घाटन किया. यहां घायल और बीमार हाथियों को बेहतर और समय पर इलाज मिल सकेगा.
Read moreजंगल और जानवर बचाने की मुहिम, सेंदरा से पहले ली गई वन्यजीव संरक्षण की शपथ
दलमा में सेंदरा पर्व को लेकर वन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में सोमवार को जमशेदपुर के मानगो वन चेतना भवन में एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में दलमा क्षेत्र में शिकार पर रोक लगाने को लेकर 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की गई.
Read moreटेल्को मछुआ बस्ती के लोगों ने डीसी ऑफिस में किया प्रदर्शन, भवन को कब्जा मुक्त कराने की रखी मांग
जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में सोमवार को जोरदार प्रदर्शन हुआ. टेल्को के जेम्को स्थित मछुआ बस्ती में के लोगों ने प्रदर्शन किया. इसमें भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई. प्रदर्शन के बाद अपनी मांगों को लेकर डीसी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया. बस्ती के लोग बस्ती में स्थित सामुदायिक भवन को कब्जा मुक्त कराने को मांग कर रहे थे.
Read moreसेंदरा 2026: वन विभाग ने रोका शिकार, तो दलमा राजा ने किया बड़ा ऐलान, होगा शिकार!
जमशेदपुर के परसुडीह स्थित गदड़ा में सोमवार को सेंदरा को लेकर वन विभाग और दलमा बुरू सेंदरा समिति की बैठक हुई. बैठक दलमा राजा राकेश हेंब्रम के आवास पर हुई. सेंदरा पर्व के दौरान हमेशा वन विभाग और सेंदरा वीरों के बीच झड़प वाली स्थिति आती है. इस तरह की परेशानियों को खत्म करने के लिए विभाग के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में वन विभाग ने समिति के लोगों से शिकार पर्व के दौरान जंगली जानवरों का शिकार ना करने को अपील की.
Read moreले बेटा ! सोशल मीडिया से गायब हुआ DHOOM, लोग खूब कर रहे हैं मिस
Viral Boy Dhoom: एक गाने के वायरल होने के बाद धूम देश पर छा गया उसका जलवा इतना ज्यादा बढ़ गया की बड़ी-बड़ी हस्तियां यूट्यूबर रेल बनाने लगे.वही उसकी लोकप्रियता को देखते हुए बड़े-बड़े यूट्यूबर समाचार चैनल के रिपोर्टर धूम के पास पहुंचते थे और उसका रिएक्शन लेते थे जो रात-रात वायरल हो जाता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से धूम सोशल मीडिया से एकदम से गायब हो गया
Read moreलौहनगरी जमशेदपुर में चाइनीज़ चापड़ बना अपराधियों का नया हथियार, अधिकाँश वारदात में हो रहा है इसका इस्तेमाल
Crime News Jamshedpur: जमशेदपुर में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है. शहर में लगातार चोरी, डकैती, हत्या और अपहरण जैसी वारदातें सामने आ रही है. हैरानी की बात यह है कि इन घटनाओं में अब “चाइनीज़ चापड़” का इस्तेमाल तेजी से बढ़ गया है
Read more












