जमशेदपुर: कपाली में सतर्क ग्रामीणों ने पकड़े तीन संदिग्ध, चापड़ व तार बरामद

    जमशेदपुर: कपाली में सतर्क ग्रामीणों ने पकड़े तीन संदिग्ध, चापड़ व तार बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर से सटे कपाली में चोरी के शक में तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. सोमवार सुबह ब्रह्मानंद अस्पताल गेट के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया. सुबह के समय युवक अस्पताल गेट के आसपास संदिग्ध तरीके से घूमते नजर आए. उनकी गतिविधियों पर स्थानीय लोगों को शक हुआ. इसके बाद ग्रामीणों ने आपस में सूचना देकर घेराबंदी की और तीनों युवकों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. स्थानीय लोगों का मानना है कि तीनों चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहे थे. 

    चापड़ व अन्य सामान बरामद

    ग्रतलाशी लेने पर उनके पास से चापड़, पलाश, बिजली के तार, मोटरसाइकिल की चाबी और जले हुए तार से निकाला गया तांबा आदि बरामद हुआ है. बरामद सामान को देखकर लोगों ने चोरी की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों का मानना है कि तमोलिया निवासी मोनू यादव के घर की बिजली की तार हाल ही में चोरी हुई थी. जो युवकों के पास से बरामद हुआ. हालांकि पुलिस इस दावे की पुष्टि करने के लिए जांच कर रही है. 

    गश्ती बढ़ाने की मांग

    लोग इलाके में पुलिस से गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. जानकारी हो कि हाल की में चोरी की घटनाओं में वृद्धि दर्ज की गई है. कपाली इलाके में भी लगातार चोरियां हो रही है. सिर्फ कपाली ही नहीं इससे सटे जमशेदपुर शहर में भी चोरों का आतंक देखा जा रहा है. चोर बंद घरों को ज्यादा निशाना बना रहे है. इसके अलावा बिजली के तार, एसी के वायर भी चोर काट ले जा रहे हैं. लोग संवेदनशील इलाकों में निगरानी मजबूत करने और चोरी की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की



    Related News