Deogarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Deogarh, Jharkhand.
- City: Deogarh, Jharkhand
असम में चुनाव कल, बाबाधाम में मन्नत मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा
देवघर (DEOGHAR ) : असम में कल विधानसभा चुनाव होना है. ऐसे में सत्ताधारी दल के मुखिया यानी वहां के सीएम को अपने राज्य में रहना जरूरी माना जाता है. लेकिन असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज बाबानगरी देवघर के दौरे पर रहे. विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत भाजपा नेताओं ने किया. एयरपोर्ट से सीधा वह ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के सत्संग आश्रम गए. वहां के आचार्य से मुख्यमंत्री ने मुलाकात किया और दंडवत प्रणाम किया. हिमंता बिस्वा सरमा से पहले सत्संग आश्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मौजूद थे.
Read moreशीतला माता की आराधना में डूबा देवघर, वार्षिक पूजा में उमड़ी भारी भीड़
बाबानगरी देवघर का हार्ट कहा जाने वाला टावर चौक के समीप माता शीतला का मंदिर है. यह मंदिर स्थानीय सहित दूर दराज के लोगो के लिए आस्था का बड़ा केंद्र है. टावर चौक से बाबा मंदिर जाने वाला रास्ता में स्थित माता शीतला मंदिर में आज वार्षिक पूजा का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि वार्षिक पूजा से पहले ही यानी 30 मार्च को यहां पर चंडी पाठ आयोजित हो रहा है.
Read moreदेवघर में पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टर का कर रही थी पीछा तभी हुआ बड़ा हादसा
Deoghar News: जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित गिधैया गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया. दरसअल अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बेकाबू ट्रैक्टर एक कच्चे घर में घुस गया. इस घटना से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को इलाके में अवैध बालू उठाव की सूचना मिली थी.
Read moreदेवघर से बासुकीनाथ जा रहे दंपति की तेज़ रफ्तार वाहन से टक्कर, बाईकसवार पति की मौत, पत्नी घायल
देवघर ( DEOGHAR) : चितरा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप मंडल अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बासुकीनाथ धाम जा रहे थे. घर से खुशी खुशी पति-पत्नी बाबा भोलेनाथ से मिलने जा रहे थे.बासुकीनाथ यानी फौजदारी बाबा के दरबार मे हाज़री लगाने की उम्मीद से प्रदीप अपनी पत्नी बेबी देवी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी कटहरा जंगल के समीप सामने से आ रही तेज़ रफ़्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.
Read moreअंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का दो सदस्य गिरफ्तार, देवघर में ड्रग्स रैकेट का खुलासा
देवघर (DEOGHAR) : पुलिस ने नशा कारोबारियों पर नकेल कसते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में कामयाब हुई है. इसके अलावा एक विधि विरुद्ध बालक को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अमित कुमार साह बिहार के जमुई जिला का रहने वाला है वही दूसरा प्रकाश मंडल देवघर के कुण्डा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. सभी की गिरफ्तारी देवघर एसपी सौरभ को मिली गुप्त सूचना के बाद इनके द्वारा गठित टीम के द्वारा की गई है.
Read moreलकड़ी के चूल्हे पर जलती सेवा की लौ, देवघर में 5-10 रुपये में मिल रहा भरपेट भोजन
देवघर (DEOGHAR) : सेवा भाव की अनोखी मिसाल,गैस मिले या न मिले मगर गरीब,मरीज औऱ इनके परिजनों को भोजन मिलती रहेगी. देवघर में दो स्थानों पर लकड़ी पर भोजन बनाकर कर 5 और 10 रुपये में कराया जा रहा है भरपेट भोजन.
Read moreदेवघर में पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, सरपता जंगल बना ‘मौत का राज
देवघर (DEOGHAR) : झारखंड के देवघर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां जंगल में एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला ये घटना बुढ़ई थाना क्षेत्र के सरपता जंगल की बताई जा रही है. इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए.
Read moreआधार सेवाओं के लिए देवघर बना चौथा बड़ा जिला, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन
देवघर (DEOGHAR) : अब धीरे-धीरे महानगर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में रांची,धनबाद और जमशेदपुर के बाद झारखंड का चौथा जिला बन गया है जहाँ लोगो को अब आधार से जुड़ी समस्या के लिए दर दर नही भटकना होगा. शहर के भुरभुरा मोड़ से रिखिया जाने वाली रास्ता में आज से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत हो गई है. UIDAI द्वारा संचालित आधिकारिक इस केंद्र का उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया.
Read moreदेवघर के बुढ़ई में आग का तांडव, कई दुकानों में लगी भयंकर आग, 25 लाख की संपत्ति राख
Deoghar fire news:देवघर जिले के बुढ़ई चौक पर आज सुबह अफरा तफरी का माहौल बन गया.देवघर रांची मुख्य सड़क स्थित बुढ़ई चौक पर मिठाई दुकान के अलावा कई दुकानें है
Read moreदेवघर बना स्मार्ट पुलिसिंग में नंबर-1, ChatGPT से दर्ज होगी शिकायत, तुरंत होगा समाधान
देवघर (DEOGHAR) : पुलिस की कार्यशैली और उनके कार्यों से अब आम जनता को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. देवघर झारखंड का पहला जिला बना जहां आम व्यक्ति अपनी शिकायत चैट जीपीटी के माध्यम से सिर्फ कर ही नही सकता बल्कि उचित न्याय भी उसे त्वरित गति से मिलेगा.
Read moreबाबानगरी देवघर में अनोखी परंपरा, मुस्लिम परिवार बनाते हैं रामनवमी का ध्वज
देवघर (DEOGHAR) : बाबानगरी देवघर में आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम है. दरअसल रामनवमी के अवसर पर महावीरी झंडा यहाँ के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ तैयार और बिक्री किया जाता है.
Read moreबड़ी खबर: देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर में मौके पर महिला की मौत
Accident in deoghar:देवघर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है.जहां तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार कर फरार हो गया है.इस टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकी बाइक पर बैठी महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी है.
Read moreदेवघर ड्राइवर हत्याकांड का खुलासा, दो महिला समेत 3 गिरफ्तार
देवघर(DEOGHAR) : रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में 16 मार्च को मिली सर कटी लाश के मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Read moreदेवघर में ATM फ्रॉड गैंग का उद्भेदन, चार शख्स गिरफ्तार,ये सभी सामान बरामद
देवघर (DEOGHAR) : शहरी क्षेत्रों में आए दिन कहीं न कहीं पर बैंक खाताधारकों के एटीएम कार्ड को मशीन में फंसाकर और फंसे हुए कार्ड को पुनः निकाल कर उक्त एटीएम से ही अवैध रूप से पैसों की निकासी करने की शिकायत पुलिस को मिलती आ रही थी. पुलिस अधीक्षक सौरभ ने इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मामले का जल्द उदभेदन करने का निर्देश दिया.
Read moreदेवघर में 2 से 4 अप्रैल तक सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता, झारखंड के अलावा कई राज्यों की टीम लेगी भाग
देवघर : जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने बताया कि आगामी 2 से 4 अप्रैल तक नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा कई राज्यों की बालिका और बालक की टीम भाग लेगी. आदर्श लक्ष्य ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.
Read moreदेवघर में शख्स का सिर कटा शव बरामद, रिखिया के ठाढ़ी गांव में सनसनी
देवघर : झारखंड के देवघर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. रिखिया थाना क्षेत्र के ठाढ़ी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का सर कटा शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
Read moreमुआवजे के बदले सरकारी बाबू ने मांगा 5 प्रतिशत कमीशन तभी ACB ने कर दिया रेड
देवघर : समाहरणालय परिसर स्थित भूअर्जन कार्यालय में अफरा तफरी उस समय मच गई जब अचानक दुमका से आई एसीबी की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी. दरअसल रिंग रोड में गौरीपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव यादव की जमीन को सरकार ने अधिग्रहित किया था.
Read moreअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साड़ी स्वेग, महिलाओं ने साड़ी पहन सर्वाइकल कैंसर के प्रति किया जागरूक
International Women,s Day celebration:आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूरी दुनिया मे कई तरह के कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में आयोजित किये जाते है.वही बाबा नगरी देवघर में इस अवसर पर सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से साड़ी स्वाग आयोजित की गई.इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित साड़ी वाकथॉन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने साड़ी पहनकर भाग लिया
Read more



















