आधार सेवाओं के लिए देवघर बना चौथा बड़ा जिला, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन

    देवघर (DEOGHAR) : अब धीरे-धीरे महानगर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में रांची,धनबाद और जमशेदपुर के बाद झारखंड का चौथा जिला बन गया है जहाँ लोगो को अब आधार से जुड़ी समस्या के लिए दर दर नही भटकना होगा. शहर के भुरभुरा मोड़ से रिखिया जाने वाली रास्ता में आज से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत हो गई है. UIDAI द्वारा संचालित आधिकारिक इस केंद्र का उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया.

    आधार सेवाओं के लिए देवघर बना चौथा बड़ा जिला, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया उद्घाटन

    देवघर (DEOGHAR) : देवघर अब धीरे-धीरे महानगर बनने की ओर कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में रांची,धनबाद और जमशेदपुर के बाद झारखंड का चौथा जिला बन गया है जहाँ लोगो को अब आधार से जुड़ी समस्या के लिए दर दर नहीं भटकना होगा. शहर के भुरभुरा मोड़ से रिखिया जाने वाली रास्ता में आज से आधार सेवा केंद्र की शुरुआत हो गई है. UIDAI द्वारा संचालित आधिकारिक इस केंद्र का उद्घाटन गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने किया. इस मौके पर UIDAI के क्षेत्रीय कार्यालय रांची के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार गुप्ता,पश्चिम बंगाल के निदेशक सुबोदीप चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे.

    सांसद और अधिकारी ने कही ये बात

    आधार सेवा केंद्र के उद्घाटन के मौके पर बोलते हुए सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों को भी अब लंबी लंबी लाइन और परेशानियों ने निजात मिलेगा. इन्होंने कहा कि एक छत के नीचे आधार संबंधित समस्या और परेशानियों का बहुत त्वरित निदान होगा. वही मौजूद क्षेत्रीय उप महानिदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से कोई वंचित न रहे इसलिए आगामी 30 सितंबर तक इन चारों जगह के अलावा बोकारो,हजारीबाग,गिरिडीह, गोड्डा,दुमका,साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चाईबासा और सरायकेला खरसांवा जिला में भी आधार सेवा केंद्र की शुरुआत हो जाएगी. इन्होंने बताया कि इस आधार सेवा केंद्र में त्रुटिपूर्ण और गुणवत्ता वाली सेवाएं प्रदान की जाती है.

    लोगो में खुशी देखी गयी,1 साल की बच्ची का हुआ आधार पंजीकरण

    दूसरी ओर आधार बनवाने के लिए कम उम्र के बच्ची बच्चियों को उनके अभिभावक जब प्रज्ञा केंद्र ले जाते थे तो घंटो लाइन में लगने के बाद जब नंबर आता था तो कई तकनीकी खराबी उत्पन्न हो जाती थी।छोटे बच्चों ही नही जरूरत मंद लोग भी अपने आधार को सुधारने या अन्य कार्य करवाने में कई बार प्रज्ञा केंद्र का चक्कर लगाते लगाते थक जाते थे. आधार सेवा केंद्र का देवघर में आज से शुरुआत होते ही स्थानीय निवासी अपनी 1 वर्ष की बच्ची का आधार बनवाने केंद्र पहुंचे. बच्ची अदिति भट्ट के पिता अंशु भट्ट बहुत उत्साहित होते बोले कि अब से प्रज्ञा केंद्र का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बहुत आसानी और कम समय में ही बेटी का आधार पंजीकरण होने से स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे सहित केंद्र सरकार का आभार जता रहे है.

    रिपोर्ट रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news