Deogarh, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Deogarh, Jharkhand.
- City: Deogarh, Jharkhand
श्रावणी मेला 2026: VIP दर्शन पर लगी रोक, AI से लैस होगी बाबा नगरी
बाबा नगरी में आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर आज परिसदन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने की. इस बैठक में देवघर डीसी शशि प्रकाश सिंह और दुमका डीसी अभिजीत सिन्हा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
Read moreबाबा धाम में श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां तेज, सुविधाओं और सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस
Deoghar News:देवघर में आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले मासव्यापी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर झारखंड सरकार ने अभी से तैयारी तेज कर दी है. पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में देवघर परिसदन में समीक्षा बैठक
Read moreफॉर्च्यूनर से पहुँचे लूटेरे,वारदात के समय अपने ही साथी को मार दी गोली,देवघर से आया चौकाने वाला मामला
Deoghar loot : देवघर पुलिस ने 4 लूटेरे जो फार्च्यूनर से लूटने आये थे मालवाहक मैजिक वाहन को गिरफ्तार कर लिया है. ये सारे आरोपी हाल ही में 23 तारीख की रात को हुई लूट में शामिल थे. घटना के अनुसार रांची के नामकुम से एक मैजिक वाहन फ्रिज लोड करके गोड्डा की ओर जा रहा था तभी देवघर जिले के जयपुर मोड़ के पास लुटेरों ने वाहन को ओवरटेक कर लूटने की कोशिश की थी.
Read moreदेवघर में NIA-ATS का बड़ा एक्शन: हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को दबोचा
NIA-ATS Action in Deoghar: जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार तस्करी के संदेह में दो युवकों को हिरासत में लिया है. गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और झारखंड ATS की संयुक्त टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर यह कार्रवाई की. फिलहाल दोनों संदिग्धों से नगर थाना में गहन पूछताछ जारी है.
Read moreअब झारखंड में सर्पदंश पर लगेगा लगाम, इन बड़े मेडिकल संस्थानों को मिली जिम्मेदारी
Deoghar AIMS News:झारखंड में हर साल सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए अब एक बड़ी पहल शुरू की जा रही है.देश की प्रमुख स्वास्थ्य अनुसंधान संस्था Indian Council of Medical Research (ICMR) ने सर्पदंश से बचाव और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से SARPA (Snakebite Awareness, Response Prevention Action) नाम के एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है
Read moreदेवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में नतमस्तक हुए झारखंड के चीफ जस्टिस, सपरिवार की पूजा
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक ने आज सपरिवार देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की. उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया.
Read moreदेवघर के 47वें डीसी बने शशि प्रकाश सिंह, बोले जनता तक पहुंचेगा हर योजना का लाभ
देवघर में प्रशासनिक बदलाव के तहत शशि प्रकाश सिंह ने जिले के 47वें उपायुक्त (डीसी) के रूप में पदभार संभाल लिया है. समाहरणालय परिसर में आयोजित औपचारिक प्रक्रिया के दौरान उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा से कार्यभार ग्रहण किया. इस मौके पर जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे और नए उपायुक्त का स्वागत किया गया.
Read moreदेवघर में चोरो का आतंक, गाड़ी में सो रहे श्रद्धालु का मोबाइल उड़ाया, सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात
देवघर : तीर्थ नगरी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट, चारपहिया वाहन में सोना पड़ सकता है भारी.
Read moreबाबा बैद्यनाथ मंदिर में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ पंडा समाज का धरना, प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप
जिले के बाबा बैधनाथ मंदिर में व्याप्त कुव्यवस्था और प्रबंधन, प्रशासन की मनमानी और भ्रष्टाचार के विरोध में पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंदिर कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व धर्म रक्षिणी सभा के महामंत्री निर्मल झा और वरीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े ने किया.
Read moreदेवघर में अपराधियों के 5 साल का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस, साइबर गैंग पर CCA से कसेगी शिकंजा
देवघर (DEOGHAR) : देवघर इन दिनों साइबर अपराधियों का गढ़ बन गया है इतना ही नही नशे के कारोबार भी यहाँ फल फूल रहा है. देवघर पुलिस अपराध मुक्त जिला बनाने के लिए अब अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करने वाली है. इसको लेकर आज एसपी सौरभ ने अपने कार्यालय में सभी डीएसपी,इंसपेक्टर और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन और अपने थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने का भी निर्देश दिया है.
Read moreदेवघर:राशन कार्ड धारकों को तीन माह से मिल रहा घटिया चावल,दोषी पर कार्रवाई की मांग
Deoghar news:सरकार जा फ़र्ज़ बनता है कि देश का कोई भी नागरिक भूखा न रहे.इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार बहुत संवेदनशील है.ऐसे नागरिकों के लिए सरकार मुफ्त में राशन मुहैया करवाती है, जो भी राशनकार्ड धारक है उन्हें कार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक लोगो को 5 किलो चावल प्रति माह मुफ्त में मुहैया करवाती है, लेकिन देवघर में पीडीएस दुकानों में राशनकार्ड धारकों को मिल रही मुफ्त में चावल की क़्वालिटी निम्न स्तर का है
Read moreदेवघर में क्रिकेट का महाकुंभ: 3 मई से शुरू होगी DPL, खिलाड़ियों की हुई नीलामी
देवघर (DEOGHAR) : कमलकांत नरौने स्टेडियम में आगामी 3 मई से देवघर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही है. आईपीएल की तर्ज़ पर आज एक निजी होटल में डीपीएल की टीमों के खिलाड़ियों की नीलामी की गई.स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा उभारने के लिए 200 खिलाड़ियों की आज नीलामी हुई.
Read more










