देवघर में 2 से 4 अप्रैल तक सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता, झारखंड के अलावा कई राज्यों की टीम लेगी भाग

    देवघर : जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने बताया कि आगामी 2 से 4 अप्रैल तक नगर स्टेडियम में राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में झारखंड के अलावा कई राज्यों की बालिका और बालक की टीम भाग लेगी. आदर्श लक्ष्य ने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिता के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपने खेल कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं.

    प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

    मौके पर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के संरक्षक विजय प्रताप सनातन, राजीव सिंह, नीलेश सिंह एवं अभिजीत सिंह भी उपस्थित थे. वहीं झारखंड सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के महासचिव संजीव कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग (अंडर-19) की राष्ट्रीय जूनियर टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे देश के प्रतिभाशाली खिलाड़ी इसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता को भव्य एवं सफल बनाने के लिए खेल प्रेमियों और जिलेवासियों से सहयोग एवं उपस्थित रहने की अपील की गई है.

    रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा 

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news