मुआवजे के बदले सरकारी बाबू ने मांगा 5 प्रतिशत कमीशन तभी ACB ने कर दिया रेड

    मुआवजे के बदले सरकारी बाबू  ने मांगा 5 प्रतिशत कमीशन तभी ACB ने कर दिया रेड

    देवघर(DEOGHAR): जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो घूसखोर सरकारी बाबू को गिरफ्तार किया है. दुमका से आई टीम ने  समाहरणालय परिसर स्थित भूअर्जन कार्यालय में छापेमारी की. जिसमें भूअर्जन कार्यालय के कर्मी  को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम ने गिरफ़्तारी के बाद सभी कानूनी प्रक्रिया को पूरा किया. उसके बाद अपने हाथ लेकर दुमका चली गई. 

    बता दे कि ACB के पास शिकायत पहुंची थी की जमीन अधिग्रहण के बाद  पाँच प्रतिशत रिश्वत की मांग की गई थी.  इस मामले में  रिंग रोड में गौरीपुर गांव के रहने वाले ब्रह्मदेव यादव ने शिकायत दर्ज कराया था.  

    जिसमें उन्होंने बताया कि जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा की राशि देने के लिए भूअर्जन कार्यालय के कर्मियों द्वारा 5 प्रतिशत घूस मांगी जा रही थी. इसकी शिकायत ब्रह्मदेव यादव ने एन्टी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की गई. इसी शिकायत पर एसीबी की टीम ने आज भूअर्जन कार्यालय में छापेमारी की तो रंगे हाथों 10 हज़ार घूस लेते कार्यालय कर्मी निरंजन कुमार और नूनू देव को गिरफ्तार कर दुमका ले गयी.

    एक तरफ देवघर में आज उपमहापौर का चुनाव चल रहा था और दूसरी तरफ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष जनसुनवाई कर रही थी तभी दोनों के बीच मे एसीबी के छापे से पूरे समाहरणालय में हड़कंप मच गया.

    रिपोर्ट - ऋतुराज सिन्हा 



    Related News