देवघर के बुढ़ई में आग का तांडव, कई दुकानों में लगी भयंकर आग, 25 लाख की संपत्ति राख

    Deoghar fire news:देवघर जिले के बुढ़ई चौक पर आज सुबह अफरा तफरी का माहौल बन गया.देवघर रांची मुख्य सड़क स्थित बुढ़ई चौक पर मिठाई दुकान के अलावा कई दुकानें है

    देवघर के बुढ़ई में आग का तांडव, कई दुकानों में लगी भयंकर आग, 25 लाख की संपत्ति राख

    देवघर(DEOGHAR):देवघर जिले के बुढ़ई चौक पर आज सुबह अफरा तफरी का माहौल बन गया.देवघर रांची मुख्य सड़क स्थित बुढ़ई चौक पर मिठाई दुकान के अलावा कई दुकानें है.इसी जगह एक मिठाई दुकान में अचानक आग लग गई.दुकान में रखे खाद्य और तेल सामग्री के कारण आग ने भयंकर रूप ले लिया.धीरे धीरे आग आसपास के दुकानों को भी अपने आगोश में ले ली.आग लगने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसे बुझाने का अथक प्रयास किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया.

     कई दुकानों में लगी भयंकर आग

    देखते देखते चारो दुकाने जलकर नष्ट हो गई.बुढ़ई थाना से महज 200 मीटर दूर लगी आग की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत अगलगी वाली जगह पहुँच गयी.मुख्य सड़क होने के कारण एहतियात के तौर पर यातायात को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया गया.अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई जबतक दमकल की गाड़ी पहुचती तबतक दुकानों में रखे सामान जलकर नष्ट हो गया.अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अगलगी की घटना में लगभग 20 से 25 लाख का नुकसान दुकानदारों को हुआ है.

    25 लाख की संपत्ति राख

    हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.गनीमत रही की आग सिर्फ चार दुकान में लगने के बाद बुझ गयी अगर बाजार की ओर अपना रुख मोड़ लेती तो यहां की स्थिति भयावह हो जाती.तब इस घटना से जान माल की हानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता था क्योंकि मुख्य बाजार घनी आबादी वाली जगह पर स्थित है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news