देवघर (DEOGHAR) : कमलकांत नरौने स्टेडियम में आगामी 3 मई से देवघर प्रीमियर लीग टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही है. आईपीएल की तर्ज़ पर आज एक निजी होटल में डीपीएल की टीमों के खिलाड़ियों की नीलामी की गई.स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा उभारने के लिए 200 खिलाड़ियों की आज नीलामी हुई.
प्रत्येक मैच में इनामों की बौछार होगी
देवघर के प्रसिद्ध समाजसेवी सुनील खवाड़े के पिताजी स्वर्गीय बर्धन खवाड़े के नाम पर यह प्रतियोगिता आयोजित होगी. आज 12 टीमों के टीम गठन के लिए हुए नीलामी में टीम मालिक और खिलाड़ियों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया.आयोजक सुनील खवाड़े ने बताया कि इस प्रतियोगिता को भव्य और आकर्षित बनाने के साथ साथ खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक मैच में इनामों की बौछार होगी.
12 टीमें ले रही भाग,होगा रोमांचक मुकाबला
इतना ही नहीं विजेता टीम को 1 लाख 10 हज़ार जबकि उप विजेता टीम को 55 हज़ार की नगद रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा.इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच भी दिया जाएगा.प्रतियोगिता में बेहतर बैटिंग, बॉलिंग, किपरिंग, फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को भी पुरस्कृत किया जाएगा.
रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा
Thenewspost - Jharkhand
4+


