स्वतंत्रता दिवस पर आजादी की विरासत और विकसित भारत का संकल्प
भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आजादी के वीरों के बलिदान को नमन करते हुए देश की लोकतांत्रिक यात्रा, विकास और भविष्य की चुनौतियों पर मंथन का अवसर है. स्वतंत्रता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अब लक्ष्य ऐसा भारत बनाना है, जहां संविधान की गरिमा कायम रहे, विकास की रफ्तार तेज हो और हर नागरिक को समान अवसर व सम्मान के साथ आगे बढ़ने का हक मिले.












