रांची में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, बोले- JPSC-JSSC में ऐसी नियमावली बनाएंगे जो देश में मिसाल बनेगी
रांची के मोरहाबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह देशभक्ति के रंग में नजर आया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगा फहराकर वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया. अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड के विकास, युवाओं के भविष्य और रोजगार को लेकर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं. खास तौर पर JPSC-JSSC की भर्ती प्रक्रिया, पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री ने युवाओं को भरोसा दिलाया. उन्होंने पारदर्शी और तकनीक-सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था, समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया और वार्षिक परीक्षा कैलेंडर लागू करने की दिशा में सरकार के प्रयासों की जानकारी दी.
















