बिहार पृथ्वी दिवस पर CM सम्राट चौधरी का संदेश, हर साल लगाएं कम से कम एक पौधा
बिहार पृथ्वी दिवस-2026 के मौके पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर खास संदेश दिया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पौधारोपण कर लोगों से प्रकृति को बचाने की अपील की. इस अवसर पर 11 सूत्री पर्यावरण संकल्प भी जारी किया गया, जिसमें पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने से लेकर पानी-बिजली बचाने, प्लास्टिक से दूरी बनाने, स्वच्छता रखने और पशु-पक्षियों की मदद करने जैसे कई जरूरी कदम शामिल हैं.












