विश्व आदिवासी दिवस: झारखंड के 10 आदिवासी नायक, जिन्होंने देश-दुनिया में बनाई अपनी पहचान
आदिवासी समाज सिर्फ अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के लिए ही नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और बदलाव की कहानियों के लिए भी जाना जाता है. झारखंड की धरती ने ऐसे कई महान व्यक्तित्वों को जन्म दिया, जिन्होंने अपने अधिकारों, जल-जंगल-जमीन, शिक्षा, पर्यावरण और देश की रक्षा के लिए पूरी जिंदगी समर्पित कर दी. किसी ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई, तो किसी ने आदिवासी समाज की पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष किया. किसी ने जंगल और पानी बचाने का बीड़ा उठाया, तो किसी ने देश की सीमा पर अपने प्राण न्योछावर कर दिए. विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर आइए जानें झारखंड के ऐसे ही 10 प्रेरणादायक आदिवासी व्यक्तित्वों की कहानी, जिनका संघर्ष और योगदान आज भी लाखों लोगों को प्रेरणा देता है.

















