International Youth Day 2026: झारखंड के इन युवा सितारों ने दुनिया में लहराया परचम, जानिए इनकी खास कहानी .....
International Youth Day के खास मौके पर आइए जानें झारखंड के उन चमकते सितारों की कहानी, जिन्होंने अपनी मेहनत, हुनर और जुनून के दम पर देश ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई. खेल, मनोरंजन और पर्वतारोहण जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में इन प्रतिभाओं ने झारखंड का नाम रोशन किया है. छोटे शहरों और साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाले इन सितारों की कामयाबी आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है.

















