मंत्रियों की अपील के बाद भी जारी रहेगा अनशन, देवेंद्र महतो बोले- लिखित आश्वासन जरूरी
रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 8वें दिन सरकार की हाई लेवल कमिटी के चार मंत्रियों ने देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल पर बातचीत कर आंदोलन समाप्त करने की अपील की, लेकिन लिखित आश्वासन मिलने तक उन्होंने हड़ताल जारी रखने की बात कही.











