रांची विधानसभा में JPSC-JSSC के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, दिल्ली के NEET आंदोलन से कितना अलग?
दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर रांची विधानसभा तक छात्रों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है. दोनों आंदोलनों की वजह परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की मांग रही, लेकिन मुद्दे और आंदोलन का स्वरूप अलग-अलग रहा. एक ओर दिल्ली में NEET-UG को लेकर सवाल उठे, तो दूसरी ओर रांची में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर छात्र सरकार से जवाब मांग रहे हैं.आखिर जंतर-मंतर और रांची के इन दोनों छात्र आंदोलनों में क्या फर्क है?















