JPSC-JSSC-CGL भर्ती परीक्षा रद्द, 7 हजार नौकरियों पर संकट; अधिकारी से सड़क पर आ गए अभ्यर्थी
झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार के बड़े फैसले ने हजारों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ा दी है. TDPL से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने के ऐलान के बाद करीब 7 हजार पदों पर संकट की स्थिति बन गई है. JSSC-CGL समेत कई बड़ी भर्तियां जांच के दायरे में हैं, वहीं पहले से नौकरी पा चुके युवाओं को भी अपनी नियुक्ति को लेकर डर सता रहा है. ऐसे में अभ्यर्थी सड़क पर उतरकर सरकार से स्पष्ट आदेश, निष्पक्ष जांच और चयनित उम्मीदवारों की नौकरी सुरक्षित रखने की मांग कर रहे हैं















