JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म की, CBI जांच की मांग पर प्रदर्शन जारी
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 24 दिनों से चल रहा छात्रों का आंदोलन आखिरकार एक अहम मोड़ पर पहुंचा है. सरकार ने JSSC-CGL समेत TDPL की सभी परीक्षाएं रद्द करने का ऐलान किया, जिसके बाद 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने अनशन खत्म कर दिया. हालांकि, छात्रों का आंदोलन अभी पूरी तरह थमा नहीं है, क्योंकि उनकी CBI जांच की मांग अब भी पूरी नहीं हुई है
















