LNMI के ‘आगाज-2026’ में युवाओं को मिला विकसित बिहार का संदेश
बिहार के युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और संकल्प राज्य के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है. इसी उद्देश्य के साथ LNMI द्वारा आयोजित ‘आगाज-2026’ इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया गया. कार्यक्रम के दौरान युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल, नवाचार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. विद्यार्थियों से आह्वान किया गया कि वे अपने सपनों को पूरा करने के साथ अपनी जन्मभूमि बिहार की प्रगति और समृद्धि में भी योगदान दें. युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और सकारात्मक सोच से बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है.












