बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा

  • August 11, 2026 9:02 pm
  • 6 Photos
  • 28 Views

बिहार की खेती को आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक शोध से जोड़ने की दिशा में सरकार ने एक अहम कदम उठाया है. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हैदराबाद स्थित ICRISAT का दौरा कर कृषि अनुसंधान, मिलेट्स की खेती, बेहतर बाजार और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की. इस दौरान किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने और मिलेट्स को बाजार से जोड़ने पर खास जोर दिया गया.

बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा
Photo 1 of 6
बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - Photo 1

बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने हैदराबाद के पटनचेरु स्थित अंतरराष्ट्रीय अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय फसल अनुसंधान संस्थान (ICRISAT) का दौरा किया. उनके साथ कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान बिहार में कृषि को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान और नए प्रयोगों से जोड़ने पर चर्चा हुई.

Photo 2 of 6
बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - Photo 2

कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र में हो रहे वैज्ञानिक शोध और नए प्रयोगों का फायदा आम किसानों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है. आधुनिक तकनीक और बेहतर कृषि पद्धतियों को खेतों तक पहुंचाकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाई जा सकती है. इससे किसानों की आय और आजीविका को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी.

Photo 3 of 6
बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - Photo 3

ICRISAT में बिहार सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मिलेट्स वैल्यू चेन परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई. मंत्री ने कहा कि बिहार में श्री अन्न यानी मिलेट्स का उत्पादन हो रहा है, लेकिन किसानों को इसका बेहतर लाभ तभी मिलेगा जब उत्पादन के साथ प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बाजार की सुविधा भी मजबूत हो. मिलेट्स को लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया.

Photo 4 of 6
बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - Photo 4

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि केवल फसल का उत्पादन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, इसके लिए मजबूत बाजार व्यवस्था जरूरी है. मिलेट्स से तैयार उत्पादों की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग को बढ़ावा देकर उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाया जा सकता है. इससे किसानों के लिए कमाई के नए अवसर पैदा होंगे.

Photo 5 of 6
बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - Photo 5

ICRISAT में बिहार के कई किसान आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण ले रहे हैं. कृषि मंत्री ने इन किसानों से मुलाकात कर उनके प्रशिक्षण के अनुभव जाने. उन्होंने किसानों से नई तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारी को अपने खेतों में अपनाने की अपील की. सरकार का लक्ष्य है कि रिसर्च संस्थानों में तैयार तकनीक और ज्ञान सीधे किसानों तक पहुंचे.

Photo 6 of 6
बिहार की खेती को मिलेगा नई तकनीक का सहारा, ICRISAT पहुंचे कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - Photo 6

बिहार के प्रतिनिधिमंडल ने ICRISAT की जीनबैंक, स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी, जीनोमिक्स सेंटर, रीजनरेटिव एग्रीकल्चर लिविंग लैबोरेटरी और एग्रीबिजनेस इनोवेशन प्लेटफॉर्म का दौरा किया. यहां उन्नत फसल प्रजनन, जलवायु अनुकूल खेती, कृषि जैव प्रौद्योगिकी और कृषि उद्यमिता से जुड़े शोध की जानकारी ली गई. बिहार सरकार और ICRISAT के सहयोग से राज्य में कृषि के नए अवसरों को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा.