बिहार में गूंजा देशभक्ति का रंग, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
पटना में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला, ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. हाथों में तिरंगा, देशभक्ति के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आम लोग यात्रा में शामिल हुए. पूरे रास्ते राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिखाई दिया. मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और तिरंगे की गरिमा व सम्मान की रक्षा करने की अपील की.















