पटना से NSD और फिर बॉलीवुड-OTT तक… विनीत कुमार का सफर हर बिहारी के लिए गर्व....
बिहार की मिट्टी से निकलकर बड़े पर्दे तक पहुंचने वाले कई कलाकारों ने अपनी मेहनत से पहचान बनाई है, लेकिन विनीत कुमार का सफर कुछ अलग है. पटना से शुरू हुआ उनका सफर थिएटर की दुनिया, National School of Drama और फिर Bollywood से OTT तक पहुंचा. बिना किसी बड़े filmy background और overnight success के उन्होंने अपने हर किरदार में ऐसी जान फूंकी कि दर्शक उन्हें भूल नहीं पाए. Lead hero से ज्यादा उन्होंने मजबूत और चुनौतीपूर्ण किरदारों को चुना और अपनी acting से साबित किया कि असली पहचान स्टारडम से नहीं, हुनर से बनती है. आज विनीत कुमार का नाम उन कलाकारों में लिया जाता है, जिनकी कहानी हर उस बिहारी के लिए गर्व और प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखता है.

















