क्या भगवान विष्णु ने स्थापित किया था सिहेश्वर का शिवलिंग?
मधेपुरा का बाबा सिहेश्वर स्थान सिर्फ एक प्राचीन शिवधाम नहीं, बल्कि ऐसी पौराणिक कथाओं से जुड़ा तीर्थ है, जहां भगवान शिव, विष्णु और श्रीराम की कथाएं एक-दूसरे से जुड़ती नजर आती हैं. मान्यता है कि यहां शिवलिंग की स्थापना भगवान विष्णु से जुड़ी है, जबकि महर्षि श्रृंगी और पुत्रेष्टि यज्ञ की कथा इसे रामजन्म से भी जोड़ती है. आखिर क्या है सिहेश्वर स्थान की इस रहस्यमयी पौराणिक कहानी?















