फिल्मी दुनिया में बिहार की एंट्री ; 54 फिल्मों की शूटिंग को मिली मंजू
बिहार की पहचान अब सिर्फ अपनी समृद्ध संस्कृति और इतिहास तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि सिनेमा के पर्दे पर भी इसकी नई तस्वीर दिखाई देगी. पटना में ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में फिल्म सिटी बनाने का बड़ा ऐलान किया. सरकार 54 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी दे चुकी है और भोजपुरी के साथ अंगिका, मगही, बज्जिका व मैथिली फिल्मों को भी बढ़ावा देने की तैयारी है. फिल्म निर्माण, पर्यटन और स्थानीय प्रतिभाओं को जोड़कर बिहार को नए फिल्म हब के रूप में विकसित करने की कोशिश की जा रही है.















