Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
पलामू में रेल नेटवर्क विस्तार की कवायद तेज: सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री से की ये मांग
नई दिल्ली में रेल भवन में एक महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र के रेल विकास से जुड़ी कई अहम मांगें रखीं. इस बैठक में क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुधारने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई.
Read moreपलामू: घर से बाहर निकालकर व्यक्ति के सर में मारी गोली, हत्या से इलाके में फैली सनसनी
पलामू जिले के पिपराटाड़ थाना क्षेत्र के अंबाबार पंचायत स्थित कर्मा गांव में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने गांव निवासी राजमुनि पाठक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में भय और सनसनी का माहौल बन गया.
Read moreपलामू में संदिग्ध हालात में मिला 30 वर्षीय महिला का शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
30 साल की महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप. शरीर पर चोट का एक भी निशान नहीं, फिर कैसे गई जान? पुलिस और फॉरेंसिक टीम कर रही है मामले की जांच. परिजनों का बुरा हाल.
Read moreबंगाल चुनाव ड्यूटी पर गए JAP जवान की मौत,भाई ने उठाया सवाल,पलामू में शोक
हैदरनगर थाना क्षेत्र के पंचपोखरी गांव निवासी 46 वर्षीय परशुराम कुमार सिंह का निधन चुनाव ड्यूटी के दौरान पश्चिम बंगाल में हो गया.वह जैप 8 में लेस्लीगंज में कार्यरत थे
Read moreपलामू: अपहरण और फिर हत्या!कारोबारी मर्डर केस में नया मोड़ किसने घर से उठाया और कर दिया काम तमाम
टाउन थाना क्षेत्र से एक कारोबारी का अपहरण कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. अपराधी उसे घर के पास से उठा ले गए इसके बाद फिर जंगल में ले जाकर कर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. साथ ही शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हुआ. मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद जिले के एसपी घटना स्थल पहुंचे और आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने की बात कही. साथ ही कई लोगों को हिरासत में भी लेने की सूचना है.
Read moreपलामू: नग्न हालत में मिला कारोबारी का शव, साजिशन हत्या की आशंका
जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने एक युवक का शव नग्न अवस्था में पड़ा देखा. घटना की खबर आग की तरह फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई है, जो इलाके के एक जाने-माने व्यापारी बताए जा रहे हैं.
Read moreपलामू: बच्चों को स्कूल बस में बैठा रहा था खलासी,तभी मौत बन कर पहुंची हाईवा,खलासी को रौंदा
Palamu News:पलामू जिले से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.जहां रेहला थाना क्षेत्र में NH पर स्कूल बस के खलासी को हाईवा मे रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है.
Read moreपलामू में दर्दनाक सड़क हादसा,भाजपा नेता के पुत्र की मौत,पिछले वर्ष हुई थी शादी
पड़वा थाना क्षेत्र में बुलेट सवार युवक को अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी. जिससे घायल अवस्था में तुरंत पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही इलाके में शोक का माहौल बन गया.पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया. साथ ही आगे की जांच में जुटी है.
Read moreपलामू में मां के अंतिम संस्कार के लिए लड़ बैठे 2 धर्म मानने वाले बेटे, फिर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
परिवार में दुख की घड़ी कभी-कभी ऐसे मोड़ ले लेती है, जहां भावनाओं के साथ मतभेद भी खुलकर सामने आ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव से सामने आया, जहां एक महिला के निधन के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर बेटों के बीच विवाद खड़ा हो गया.
Read moreसाइबर ठगों ने नए DC को भी नहीं बख्शा, पलामू के उपायुक्त के नाम से व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर की ठगी की कोशिश, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जिले में साइबर ठगी का एक नया और चिंताजनक मामला सामने आया है. यहां उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाया गया है, जिसके जरिए लोगों को भ्रमित करने और ठगी की कोशिश की जा रही है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और अधिकारियों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है.
Read moreपलामू : अनियंत्रित टेम्पो पलटने से हुआ बड़ा हादसा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, घर में पसरा मातम
जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. तेलाड़ी मोड़ के पास एक अनियंत्रित टेम्पो के पलटने से 15 वर्षीय किशोर करण कुमार की जान चली गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक का माहौल बन गया.
Read moreपलामू: काम से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस
हैदरनगर मोहम्मदगंज मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया. जिनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की जांच में पुलिस जुटी है.
Read moreपलामू के चियांकी में चावल गोदाम के पीछे कुएं से मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई. चियांकी स्थित चावल गोदाम के पीछे एक कुएं से महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए.
Read more








