पलामू: बच्चों को स्कूल बस में बैठा रहा था खलासी,तभी मौत बन कर पहुंची हाईवा,खलासी को रौंदा

    पलामू: बच्चों को स्कूल बस में बैठा रहा था खलासी,तभी मौत बन कर पहुंची हाईवा,खलासी को रौंदा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):पलामू जिले से एक बेहद ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.जहां रेहला थाना क्षेत्र में NH पर स्कूल बस के खलासी को हाईवा मे रौंद दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जांच में जुटी है. साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं कार्रवाई करते हुए हाईवा को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी गई.    

    जानकारी के मुताबिक, रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गाँव में खलासी रोज की तरह बच्चों को बस में चढ़ा रहा था.इसी दौरान अचानक एक तेज रफ्तार हाइवा ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि खलासी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.लेकिन बच्चे बाल बाल बच गए.हाइवा इतनी तेज रफ्तार में थी की खलासी को कुचलने के बाद वह बस में टक्कर मारते हुए वह भाग निकला.   

    हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाईवा को जब्त कर लिया है.  

    इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार आए दिन हादसों का कारण बन रही है, लेकिन प्रशासन इस पर कोई सख्त कदम नहीं उठा रहा है.

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करता है.



    Related News