Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
BREAKING: पलामू में पुलिस-गैंगस्टर के बीच हुई मुठभेड़, बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है, जिसमें कुख्यात अपराधी फैज खान घायल हो गया. मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है. बता दें कि यह घटना पांकी और तरहसी थाना क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाके में हुई.
Read moreपलामू में झोलाछाप डॉक्टर चला रहा था क्लिनिक और प्रसव केंद्र, प्रशासन ने किया सील
जिले के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास पंचायत में एक अवैध क्लीनिक के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बिंदा बैंक्वेट हॉल के बेसमेंट में वर्षों से संचालित इस क्लीनिक पर छापेमारी कर उसे सील कर दिया गया. इस कार्रवाई के बाद जिले के स्वास्थ्य तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
Read moreपलामू में फायरिंग से मचा हड़कंप, छत के रास्ते घुसकर युवक की हत्या
झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर में देर रात हुई गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित राजा साहब के ऑफिस के पास अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.
Read moreचाय दुकानदार से रंगदारी मांग रहे थे SI साहब, मांग पूरी नहीं होने पर की मारपीट, देखिए वीडियो
हुसैनाबाद थाना में पदस्थापित एक पुलिस अधिकारी नर्वदेश्वर सिंह पर स्थानीय चाय दुकानदार से प्रतिमाह पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. इधर नर्वदेश्वर सिंह पर एक स्थानीय चाय दुकानदार से हर महीने ₹5000 रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगा है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद होने का दावा किया जा रहा है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Read moreकिसी से बात कर रही युवती..! फोन काटते ही लगाई फांसी , जानिए आखिरकार क्या थी वजह
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुंदरिया गांव में एक 17 साल की युवती ने आत्महत्या कर लिया हैं. बताया जा रहा हैं की युवती पड़वा थाना क्षेत्र के मानआहार गांव की रहने वाली हैं. वह फुआ के घर मुंदरिया गांव गई हुई थी.
Read moreलोकसभा में फिर उठा चियांकी एयरपोर्ट का मुद्दा, पलामू सांसद ने उड़ान शुरू करने की रखी मांग
जिले कर चियांकी स्थित हवाई अड्डा को लेकर एक बार फिर मामला लोकसभा में जोर-शोर से उठाया गया है. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम लगातार इस मुद्दे को लेकर सक्रिय रहे हैं और एक बार फिर उन्होंने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान केंद्र सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना ‘उड़ान’ के तहत चियांकी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने की मांग को रखा है.
Read moreबिहार के पूर्व खनन मंत्री के निधन पर बीजेपी नेता कमलेश सिंह ने जताया दुख, परिजनों से किया मुलाकात
बिहार सरकार में खनन मंत्री रह चुके स्वर्गीय लक्ष्मण राम के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक और भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह उनके हुसैनाबाद स्थित आवास पहुंचे. वहां उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की
Read moreपलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने इस मामले में अपी कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक स्थानीय मार्बल व्यवसायी की शिकायत के बाद थाना प्रभारी के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था.
Read moreपलामू के जंगल में महुआ चुनने गए बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में मची सनसनी
Crime News: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात पांकी थाना क्षेत्र के माड़न पंचायत स्थित केरकी गांव के जंगल में हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है.
Read moreपलामू में प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, 15 लाख के गहने-नकदी भी ले गई साथ
पलामू से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि महिला घर में रखे कीमती गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई है.
Read more










