पलामू: काम से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

    पलामू: काम से घर लौट रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

    पलामू(PALAMU): हैदरनगर मोहम्मदगंज मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया. जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए.   घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. जहां से घायल को अस्पताल भेजा. लेकिन ईलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद  पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना हैदरनगर थाना क्षेत्र के खरडिहा  गाँव के पास की है. वहीं पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई.       

    मृतक की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के लटपौरी गांव निवासी ब्रिज किशोर शर्मा के रूप में हुई है.  पेशे से बढ़ई मिस्त्री ब्रिज किशोर रोज की तरह मेहनत कर घर लौट रहे थे.  इसी दौरान हैदरनगर थाना क्षेत्र के खरडीहा मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना गंभीर था कि वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए.

    घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया. लेकिन हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उनकी मौत हो गई

    सूचना मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी महेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. इस हादसे के बाद परिवार में गहरा शोक छा गया है गांव में भी इस घटना को लेकर मातम का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है.

     



    Related News