Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
पलामू में प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, 15 लाख के गहने-नकदी भी ले गई साथ
पलामू से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहिता महिला अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई. इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. बताया जा रहा है कि महिला घर में रखे कीमती गहने और नकदी भी अपने साथ ले गई है.
Read moreनशे में धुत ड्राइवर ने स्कॉर्पियो से घर में मारी टक्कर, सो रही बुजुर्ग महिला की मौत
जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही की एक दर्दनाक घटना सामने आई है. शराब के नशे में वाहन चला रहे एक ड्राइवर ने स्कॉर्पियो को अनियंत्रित कर सीधे एक घर में घुसा दिया. हादसे में घर के अंदर सो रही एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. यह घटना तरहसी थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव की बताई जा रही है.
Read moreपलामू में सिगरेट न मिलने पर सुलगा विवाद और किराना दुकान में लगा दी आग,लाखों की संपत्ति जलकर खाक
झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला में एक चौंकाने वाली घटना घटी. यहां कुछ युवकों ने सिगरेट न मिलने पर एक किराना दुकान में आग लगा दी. इस आगजनी में दुकान में रखा सामान, शादी के लिए खरीदा गया सामान और नगद सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई.
Read moreहोली की खुशियां मातम में हुई तब्दील, पलामू में टांगी से की बुजुर्ग की हत्या
रंगों और खुशियों का पर्व होली उस वक्त मातम में बदल गया जब हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी गांव में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया. बुधवार शाम करीब 6 बजे 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की टांगी से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई.
Read moreपलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिना नंबर प्लेट बाइक पर कट्टा लेकर घूम रहे युवक गिरफ्तार
अवैध हथियार के खिलाफ अभियान चलाते हुए पलामू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दो युवकों को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की काली हीरो स्प्लेंडर बाइक पर सवार थे.
Read moreBREAKING: होली से पहले पलामू में एक साथ आई मंईयां योजना की दो किस्तें, ऐसे चेक करें स्टेटस
पलामू की मंईयांओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है जहां जिले क लाभूक महिलाओं को एक साथ 17वीं और 18वीं किस्त भेज दी गई है. बता दें की राज्य की महिलाओं को एक साथ 5000 रुपये उनके खाते में भेजे गए हैं. बीते दिनों सूबे के मंत्री चमरा लिंडा ने यह बात काही थी की होली पर या होली के त्योहार से पहले राज्य की मंईयांओं को किस्त की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी. ऐसे में होली से दो दिन पहले यानि की 2 मार्च को पलामू जिले की मंईयांओं को उनके खाते में 17वीं और 18वीं दो किस्तें एक साथ भेजी गई हैं.
Read moreमिडिल-ईस्ट तनाव के बीच ईरान में फंसे पलामू के तीन छात्र
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं. ईरान और इजराइल के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका की बढ़ती टकराव की स्थिति ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता पैदा कर दी है. इसी बीच झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर क्षेत्र के तीन छात्र ईरान में फंसे हुए हैं, जिससे उनके परिवारों की चिंता बढ़ गई है.
Read moreपलामू नगर निकाय चुनाव: हुसैनाबाद में बसपा समर्थित अजय भारती ने हासिल की जीत
जिले में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच राजनीतिक सरगर्मी तेज है. हुसैनाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) समर्थित अजय भारती ने जीत दर्ज कर ली है. खबर मिलते ही हुसैनाबाद में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया और जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशी जताई जा रही है.
Read moreपलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी की पल्सर बिहार से हुई बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
हरिहरगंज थाना क्षेत्र में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी मामले में पलामू पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस ने चोरी गई पल्सर बाइक बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है.
Read moreपलामू में आचार संहिता उल्लंघन पर पत्रकारों व मीडिया संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज
नगर निगम चुनाव 2026 के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है. सदर मेदिनीनगर में कुछ पत्रकारों और मीडिया संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह कार्रवाई निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश पर की गई है. प्रशासन का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
Read moreMob Lynching in Palamu: चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान तोड़ा दम
जिले के पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाही गांव में शनिवार देर रात एक युवक की ग्रामीणों द्वारा कथित पिटाई से मौत हो गई. मृतक की पहचान कोकरसा गांव निवासी मनोज राम के 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई है.
Read moreबिहार से झारखंड में घुसा जंगली हाथी, हुसैनाबाद में मचाई तबाही, दहशत में ग्रामीण
झारखंड-बिहार सीमावर्ती इलाके में बिहार की ओर से एक जंगली हाथी हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में घुस आया. हाथी को एकौनी गांव के पास देखा गया, जहां उसने पूजा ईंट भट्ठा परिसर में पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया है.
Read more













