Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
पलामू में ज़मीन कब्जा करने को लेकर खौफनाक साजिश, दोस्त को बुलाकर गांजा पिलाया और टांगी से कर दिया काम तमाम
जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र से दोस्ती को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जमीन विवाद और जमीन खोने के डर में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पहले अपने मित्र को गांजा पिलाया और फिर टांगी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Read moreपलामू: जपला आरपीएफ पोस्ट में होगा कंट्रोल रूम, रेल अधिकारी रखेंगे 24 घण्टे नजर
पलामू में रेलवे ने यात्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के अंतर्गत डेहरी ऑन सोन से सिगसिगी रेलखंड तक सभी स्टेशनों पर अब सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी.
Read moreपलामू : बारात की खुशी मातम में बदली! बस की छत पर बैठे 4 युवक हाई वोल्टेज तार की चपेट में झुलसे
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने शादी की खुशियों को अफरा-तफरी में बदल दिया. बारात लेकर जा रही एक बस के ऊपर बैठे चार युवक 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
Read moreपलामू: निजी क्लिनिक में ऑपरेशन के दौरान मां और नवजात की मौत, अस्पताल सील
पलामू जिले के पांकी क्षेत्र के एक निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगया है, वही इस घटना के बाद एक बार स्वास्थ्य व्यव्स्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है. इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आगे की जांच में जूट गई
Read moreपलामू में प्रसव के नाम पर उगाही पड़ी भारी! पांकी CHC में डॉक्टर समेत कई कर्मियों पर गिरी गाज
पलामू जिले के पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मियों पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई है, जिससे पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है.
Read moreपलामू : विनीत तिवारी हत्याकांड में 11 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, कार्रवाई पर भाजपा ने उठाए सवाल
जिले में 25 अप्रैल 2026 को सामने आई एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. बेखौफ अपराधियों ने 32 वर्षीय जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का दिनदहाड़े अपहरण कर उनकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने घर के सामने से ही उन्हें उठाया और बाद में हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया. पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, लेकिन इसके बावजूद 11 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है.
Read moreपलामू शूटआउट केस में बड़ा अपडेट: पुलिस जवान पर फायरिंग के आरोपी क्लर्क ने किया सरेंडर
जिले में पुलिस जवान पर हुई फायरिंग के मामले में अहम मोड़ सामने आया है. इस घटना के मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह, जो पेशे से एक सरकारी क्लर्क है, ने बुधवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर पूरे मामले की तह तक जाने की तैयारी कर रही है.
Read moreपलामू से कान्स तक का सफर, जंगलों में शूट हुई ‘पेड़ चलता है’ ने रचा इतिहास, अब दुनिया देखेगी झारखंड की कहानी
पलामू जिला के एक छोटे से ग्रामीण इलाके में बनी फिल्म ‘पेड़ चलता है’ ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी जगह बना ली है. इस फिल्म का चयन दुनिया के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल की वर्ल्ड प्रीमियर श्रेणी में हुआ है. अब इसे फ्रांस में आयोजित Marche Du Film में प्रदर्शित किया जाएगा. जिससे झारखंड की संस्कृति, प्रकृति और कहानियां वैश्विक दर्शकों तक पहुंचेंगी.
Read moreपलामू: मुखिया सम्मेलन में बड़ा ऐलान: पंचायत होंगी हाईटेक, महिलाओं को मिलेगा ज्यादा अधिकार
गांधी स्मृति भवन में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन में ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण और महिलाओं की भागीदारी को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
Read moreबंगाल में छाया भगवा,झारखंड में जश्न,पूर्व मंत्री और युवा नेता बताया राष्ट्रवाद की जीत
4 मई को हुए विधानसभा चुनावों कि घोषणा के बाद पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद कई नेताओं और मंत्रियों ने बधाई दी. इस प्रचंड जीत कि लहर झारखंड में भी देखने को मिली जहां झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह और युवा नेता सूर्या कुमार सिंह ने अपने फेसबूक पोस्ट करके पीएम मोदी को बधाई दी है.
Read moreJTET भाषा विवाद:बांग्ला और उर्दू को जगह लेकिन भोजपुरी से क्यों बैर,पलामू से शुरू हुआ विरोध
झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां हर कदम पर भाषा बदल जाती है. यहां भोजपुरी से लेकर बंगाली और उडिया भाषा लोग समझते है. लेकिन ऐसी कमरों में बैठने वाले अधिकारी इन सब से बेखबर है. तभी तो शिक्षक पात्रता परीक्षा JTET से मगही,भोजपुरी और अंगिका को बाहर कर दिया. इसके जगह पर उरांव भाषा थोप दिया.
Read moreपलामू में तेज रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में दो किशोरों की गई जान, एक की हालत गंभीर
पलामू जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 किशोरों की जान चली गई है. पांकी थाना क्षेत्र के कोनवाई बांदुबार गांव के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
Read more

