Palamu, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Palamu, Jharkhand.
- City: Palamu, Jharkhand
पलामू के नावाबाजार प्रखंड में बढ़ा विवाद, BDO ने प्रमुख पति पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप
पलामू जिले के नावाबाजार प्रखंड में प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है. प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) रेणू बाला ने प्रखंड प्रमुख के पति कुशनाथ दुबे पर मानसिक प्रताड़ना और सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने पलामू डीसी और डीडीसी को लिखित शिकायत सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है.
Read moreपलामू में अब नहीं कटेगी बिजली, वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान
पलामू में हो रहे बिजली संकट और पयजल व्यवस्था को लेकर समाहरणालय सभागार में राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर की अध्यक्षता में जिले की विद्युत व्यवस्था और पेयजलापूर्ति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई. बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में सबसे अधिक गर्मी पलामू जिले में पड़ती है, इसलिए भीषण गर्मी के मौसम में आम जनता को निर्बाध बिजली और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
Read moreपलामू में अब दुकानों के कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला
पलामू d जिले में कारोबारियों और बाजार की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस अब नई रणनीति पर काम कर रही है. जिले की दुकानों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. हालांकि यह प्रक्रिया अनिवार्य नहीं होगी, बल्कि दुकानदार अपनी इच्छा से कर्मचारियों का सत्यापन करा सकेंगे.
Read moreविनीत तिवारी हत्याकांड को एक माह बीत जाने के बाद भी खाली हैं पलामू पुलिस के हाथ, ‘महाकाल’ के पीछे कौन ?
बीते 26 अप्रैल को विनीत तिवारी का शव बरामद हुआ था और अब एक महिना बीतने को है पर अबतक आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को कोई खास सफलता नहीँ मिली है. हालांकि इस चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस महकमा अब और ज्यादा सक्रिय हो गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अभियान सह पलामू जोनल आईजी नरेंद्र कुमार सिंह ने पूरे केस की विस्तृत समीक्षा की और जांच में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए.
Read moreसावधान! पलामू DC के नाम पर बना फर्जी अकाउंट, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
जिले में साइबर ठगों का नया खेल सामने आया है. जिले के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम और पद का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसों की मांग की जा रही है. मामले के सामने आते ही जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.
Read moreपलामू: देर रात बॉयफ्रेंड से बात कर रही थी बेटी, पिता की नजर पड़ते ही बेटी को दी खौफनाक सजा
जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है. बेटी के प्रेम संबंध से नाराज एक पिता ने अपनी ही बेटी की टांगी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Read moreपलामू: 17 दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चानकर कस्तूरी गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां राधेश्याम प्रजापति का 23 वर्षीय पुत्र रिकेश कुमार बीते 17 दिनों से रहस्यमय ढंग से लापता है. परिजनों के काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद अब तक उसका कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है. जिसके बाद लापता युवक के बड़े भाई ने 23 मई को हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से भाई की सुरक्षित बरामदगी के लिए गुहार लगाई है.
Read moreपलामू गोलीकांड में बड़ा एक्शन, 17 नामजद समेत 42 लोगों पर FIR दर्ज, इलाके में QRT तैनात
जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. हालात को देखते हुए पुलिस ने इलाके में क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) की तैनाती कर दी है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.
Read moreपलामू में किशुनपुर ओपी को पिकेट बनाए जाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, बाजार बंद कर व्यवसायियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जिले के पाटन प्रखंड स्थित किशुनपुर ओपी को दोबारा पिकेट में बदलने के फैसले के खिलाफ स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. विरोध में रविवार को किशुनपुर बाजार पूरी तरह बंद रहा. व्यापारियों ने इसे क्षेत्र की सुरक्षा और विकास के लिए बड़ा झटका बताते हुए प्रशासन के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है.
Read moreपलामू में जमीन विवाद में चली अंधाधुन गोली! एक की मौत, चार घायल
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक हिंसक रूप ले लिया जब रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी होने लगी , जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से अभी भी घायल हैं.घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ हैं.
Read moreपलामू में हत्या कर खेत में फेंका शव,चेहरे पर धारदार हथियार से वार,इलाके में सनसनी
हरिहारगंग थाना क्षेत्र में सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. वैद्य बिगहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.अब तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है.
Read moreपलामू में 17 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
पलामू जिले के हुसैनाबाद क्षेत्र से गुरुवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल बन गया है. मृतका की पहचान सतेंद्र राम की पुत्री सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई जब घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था
Read moreपलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांडु में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
जिले के पांडु थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस पर बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, नेवरी गांव से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि गुरुवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोककर जांच की, जिसमें बिना वैध कागजात के बालू परिवहन किए जाने का मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कर दिया.
Read more

