पलामू में हत्या कर खेत में फेंका शव,चेहरे पर धारदार हथियार से वार,इलाके में सनसनी     

    पलामू में हत्या कर खेत में फेंका शव,चेहरे पर धारदार हथियार से वार,इलाके में सनसनी

    पलामू(PALAMU): जिले में के हरिहारगंग थाना क्षेत्र में सुबह एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. वैद्य बिगहा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे खाली पड़े खेत से शनिवार सुबह ग्रामीणों ने एक शव देखा. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.अब तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है.घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.     

    बताया जा रहा है कि सुबह जब गाँव के लोग खेत की ओर गए. तो उन्होंने एक शव देखा. जिसपर धारदार हथियार से वार  के गहरे जख्म दिखे. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. आस पास के लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं व्यक्ति की पहचान के लिए फोटो को आस पास के थाना में शेयर किया गया. जिससे उसके परिवार की जानकारी मिल सके.   

    मृत व्यक्ति की उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है.  आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने तेज धारदार हथियार और ईंट से हमला कर हत्या करने के बाद शव को खेत में फेंक दिया.ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी. इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया.

    पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवब्रत पोद्दार ने बताया कि चौकीदार के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस आसपास के रास्तों और घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.फिलहाल हत्या के कारणों और इसमें शामिल अज्ञात अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.



    Related News