Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
एक तरफ दलमा में हाथियों की वापसी से आई खुशी, लेकिन कोल्हान के 150 गांवों में दहशत में लोग
कोल्हान में इन दिनों हाथियों का आगमन दो अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहा है. दलमा क्षेत्र में हाथियों के आगमन ने खुशहाली का माहौल बना दिया है तो कोल्हान के कई गांवों में यही हाथी दहशत का कारण बन गए हैं. दलमा में हाथियों के आगमन ने यहां के जंगलों की रौनक बढ़ा दी है. दलमा में आने वाले पर्यटक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं.
Read moreजमशेदपुर में लव जिहाद के खिलाफ धरना, साकची में जुटे विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता
जमशेदपुर में लव जिहाद को लेकर विरोध शुरू हो गया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम लव जिहाद के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. यह धरना साकची गोलचक्कर के पास आयोजित किया गया, इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का समर्थन किया.
Read moreजमशेदपुर में दोस्तों को मारने के लिए देसी कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा
जमशेदपुर पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. ये कार्रवाई उलीडीह पुलिस ने की है. उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित टावर मैदान से युवक को गिरफ्तार किया गया. तलाशी में उसके पास से देसी कट्टा मिला. आरोपी अवधेश कुमार यादव शंकोसाई रोड नंबर 5 का ही रहने वाला है. थाना में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.
Read moreमानगो में पानी का संकट गहराया, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकर के भरोसे कई बस्तियां
जमशेदपुर के मानगो में पानी की किल्लत शुरू हो गई है. पानी की भारी किल्लत लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर डाल रही है. भीषण गर्मी और लू जैसे हालात के बीच लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं. कई मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति ठप हो चुकी है. इन मोहल्लों में 10 मिनट से लेकर आधा घंटा तक जलापूर्ति की जा रही है.
Read moreसेंदरा 2026: शिकार पर्व पर इस बार रहेगा सख्त पहरा, दलमा में बढ़ेगी चौकसी
आदिवासियों के सेंदरा पर्व (शिकार पर्व) पर इस बार दलमा में सख्त पहरा रहेगा. वन विभाग का प्रयास रहेगा कि दलमा के जंगलों में जंगली जानवरों का शिकार ना हो. विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. दलमा के जंगलों में ड्रोन से निगरानी की जाएगी. कहीं भी शिकारी दिखेंगे तो वन विभाग के कर्मी वहां जाएंगे और उन्हें जंगल से वापस भेजेंगे.
Read moreसारंडा में नक्सलियों की गोली ने नहीं मच्छरों के डंक ने ली जवान की जान
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल अभियान के एक जवान की मलेरिया से मौत हुई है. मलेरिया से जवान की मौत ने सुरक्षा बलों के सामने एक अलग ही खतरे को उजागर कर दिया है. यहां नक्सलियों की गोलियां और आईईडी ही नहीं, बल्कि मच्छर जनित बीमारियां भी जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं.
Read moreJPSC Exam: जमशेदपुर में 60 सेंटर पर कड़ी निगरानी, 26,560 कैंडिडेट्स दे रहे परीक्षा
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हो गई है. पूरे राज्य में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच परिक्षा आयोजित हो रही है. जमशेदपुर में इस बार परीक्षा को लेकर खास तैयारी की गई है. शहर में कुल 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. 26,560 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ले रहे है.
Read moreडीजे की आवाज पर बवाल: जमशेदपुर में दो पक्ष भिड़े, चापड़ से हमला
शहर में फिर चापड़बाजी की घटना हुई है. इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत 3 लोग घायल हुए है.
Read moreसोनारी में AC ब्लास्ट से लगी आग, 5 मंजिला अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी
जमशेदपुर में शनिवार रात आग लगने की एक बड़ी घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. सोनारी थाना क्षेत्र के कागल नगर रोड स्थित भूतनाथ मंदिर के पास एक 5 मंजिला आवास टावर अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर अचानक आग भड़क उठी.
Read moreबहरागोड़ा में तीसरे बम को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू,सेना की टीम ने किया निरीक्षण
बहरागोड़ा नदी किनारे मिले तीसरे बम की सुचना पर भारीतय सेना की एक टीम स्थल पर पहुंची.जहाँ सेना के बम निरोधक धस्ता की टीम और अधिकारियों ने बम का निरीक्षण किया
Read moreअवैध खनन पर सख्त वार: जमशेदपुर टास्क फोर्स की बैठक में बड़े माफियाओं पर कार्रवाई तेज करने का निर्देश
पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में शनिवार को जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती से रोक लगाने को लेकर रणनीति तय की गई.
Read moreजमशेदपुर में अपराधियों का नया हथियार बना चापड़,पाँच बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमशेदपुर में चापड़बाजी के मामले बढ़ गए है. इसी बीच पुलिस को 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. यह कार्रवाई उलीडीह पुलिस ने की है.
Read more













