डीजे की आवाज पर बवाल: जमशेदपुर में दो पक्ष भिड़े, चापड़ से हमला

    डीजे की आवाज पर बवाल: जमशेदपुर में दो पक्ष भिड़े, चापड़ से हमला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): शहर में फिर चापड़बाजी की घटना हुई है. इसमें दोनों पक्षों से एक महिला समेत 3 लोग घायल हुए है. घटना टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार की रात हुई. दोनों पक्षों से महिला समेत तीनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच लाया गया. इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. घटना टेल्को थाना क्षेत्र के जिम्को मछुआ बस्ती में हुई है. इसमें मनोज नाग, सुनीता देवी और छोटू नाग घायल हुए है. हमला करने का आरोप वेंकटेश अन्ना, रिंकू मछुआ, बबलू मछुआ समेत अन्य पर लगा है. घटना के बाद बस्ती में अफरा तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

    ये है घटना का कारण 
    घटना का कारण बर्थडे पार्टी में देर रात डीजे बजाना है. शुक्रवार की रात बस्ती में एक घर में बर्थडे पार्टी चल रहा था. देर रात तक डीजे बज रहा था. जिसकी शिकायत पुलिस से कर दी गई. देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे जब्त कर लिया. परिवार को लगा कि दूसरे पक्ष ने  इसकी शिकायत पुलिस से की. इसी का प्रतिशोध लेने के लिए शनिवार रात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. टेल्को पुलिस का कहना है कि मारपीट दोनों पक्षों के बीच हुई है. देर रात डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था. मारपीट में दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं. 

    आज ही 5 हुए थे गिरफ्तार
    शहर में चापड़बाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. शनिवार को ही पुलिस में इस तरह के हमला करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. पुलिस चापड़ के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है इसके बाद भी ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही है. 



    Related News