Jamshedpur, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Jamshedpur, Jharkhand.
- City: Jamshedpur, Jharkhand
जमशेदपुर में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन, पीटीए गठन की मांग
जमशेदपुर में निजी स्कूल के मनमानी के खिलाफ अभिभावकों ने मोर्चा खोल दिया. गुरुवार को डीसी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दे कर रि एडमिशन और मनमाने चार्ज पर रोक लगाने की मांग की.
Read moreजमशेदपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला युवती का शव, 4 माह पहले हुआ था प्रेम विवाह, जानिए क्या है पूरा मामला
जमशेदपुर में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवती ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है, पुलिस इसका पता लगा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं वह दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुई. घटना सुंदरनगर थाना क्षेत्र के तुरामडीह की है. गुरूवार को स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर युवती का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी.
Read moreकोलकाता के हावड़ा ब्रिज से जुड़ा है जमशेदपुर के इस प्रसिद्ध बिल्डिंग के निर्माण का इतिहास, पढ़िए इससे संबंधित रोचक बातें
Hawara bridge jamshedpur connection:कोलकाता का हावड़ा ब्रिज विश्व प्रसिद्ध है.हावड़ा ब्रिज का नाम शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसने नहीं सुना होगा.जिसके निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले स्टील का इस्तेमाल किया गया था. वही इसको बनाने में काफी अनोखी तकनीक अपनी गई थी.इस हावड़ा ब्रिज का जमशेदपुर का गहरा नाता है
Read moreबहरागोड़ा में मिला खतरनाक बम होगा डिफ्यूज, रक्षा मंत्री ने दिए सख्त निर्देश
बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर बम मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी के किनारे एक सिलेंडरनुमा बम देखा, जिसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई.
Read moreजमशेदपुर के आसमान में अचानक फाइटर जेट की गूंज से चौंके लोग, बढ़ा चर्चाओं का दौर
Jamshedpur Fighter Jet: जमशेदपुर के सोनारी और आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह करीब 11:25 बजे अचानक तेज गर्जना सुनाई दी, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत और उत्सुकता का माहौल बन गया.लोगों ने जब आसमान की ओर देखा तो उन्हें एक नहीं, बल्कि दो फाइटर जेट बेहद कम ऊंचाई पर तेज रफ्तार से उड़ते नजर आए
Read moreबहरागोड़ा में बम को निष्क्रिय करने के लिए सेना को लिखा गया पत्र, ग्रामीणों के जाने पर लगी रोक
पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड में एक बार फिर विस्फोटक मिलने से दहशत है. बरागाड़िया पंचायत के पानीपाड़ा गांव में बुधवार देर शाम ग्रामीणों ने स्वर्णरेखा नदी से एक संदिग्ध सिलेंडर बम बरामद किया था. बम मिलने की खबर फैलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी.
Read moreजमशेदपुर में बड़ी चोरी: टेल्को में 6 कमरों और अलमारियों के ताले तोड़े, बंद था घर
जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित नीलडीह ग्वाला बस्ती में बुधवार देर रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है. चोरी की इस घटना ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है. चोरों ने यहां रहने वाले सुशील सिंह और अवधेश सिंह के घर को निशाना बनाते हुए करीब 8 लाख रुपए के गहने और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया.
Read moreCBSE Result 2026 : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के 10वीं के परिणाम घोषित, 92% विद्यार्थियों ने मारी बाजी, विजय दीक्षित बने ओवरऑल टॉपर
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के 10वीं बोर्ड परिणाम में 92% छात्र सफल रहे. हल्दीपोखर के विजय दीक्षित 94.6% के साथ ओवरऑल टॉपर बने. तीनों शाखाओं में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, प्रबंधन और शिक्षकों ने दी बधाई, स्कूल में जश्न का माहौल रहा.
Read moreजमशेदपुर में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत पर बवाल, घंटो सड़क जाम
सड़क हादसे में 2 युवकों के मौत के बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया. टाटा - पटमदा मुख्य मार्ग को दोनों युवकों के शव के साथ जाम कर दिया.
Read moreजमशेदपुर में जुटे सेंदरा वीर, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में बुधवार को आदिवासी समाज द्वारा सेंदरा पर्व (शिकार पर्व) मनाया गया
Read moreजमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर पुलिस ने नशीली दवाइयां के खरीद बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई जुगसलाई पुलिस द्वारा की गई है. इस दौरान पुलिस में नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार का खुलासा किया. नशीली दवाइयां के साथ एक झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. उसके पास से भरी मात्रा में प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की गई हैं.
Read moreझारखंड का ऐसा कॉलेज जहां विदेशों से मिलता है जॉब ऑफर, सीट्स भी होती है लिमिटेड, जानिए कैसे मिलता है यहां दाखिला
झारखंड में कई ऐसे कॉलेज भरे पड़े हैं, जो न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में भी अपना परचम लहराते आए हैं. इन्हीं में से है राज्य के जमशेदपुर के कुछ ऐसे कॉलेज जिन्होंने देश-विदेश में अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए भी चर्चाएँ बटोरी है. हायर एजुकेशन के लिए जमशेदपुर स्थित दो प्रतिष्ठित संस्थान, XLRI (Xavier School of Management) और National Institute of Technology Jamshedpur देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक शानदार प्लेसमेंट के लिए जाने जाते हैं. इन संस्थानों में सीमित सीटें होती हैं, जिसके कारण यहां एडमिशन पाना काफी प्रतिस्पर्धी माना जाता है.
Read more













