Patna, Bihar Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Patna, Bihar.
- City: Patna, Bihar
अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म,तो आखिर क्यों विवादों से घिर गए तेजप्रताप यादव?
Tejprtap yadav latest news:एक बार फिर अनुष्का यादव और तेज प्रताप यादव का नाम सुर्खियों में है.दअरसल अनुष्का यादव एक बेटी की मां बनी है.वही मेडिकल तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव और नवजात बेटी से संबंध से किया इनकार, बोले– बदनाम करने की
Read moreRJD एमएलसी सुनील सिंह और JDU मंत्री अशोक चौधरी के बीच नोकझोंक, सदन की कार्यवाही में विपक्ष का प्रदर्शन
पटना : उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया. सभी लोग सीएम नीतीश कुमार से माफी मंगवाने की बात कह रहे थे. राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ जिस तरह का व्यवहार किया वह अत्यंत गलत है. आसन उन्हें माफी मांगने कहें. विपक्ष ने सभापति पर पक्षपात का आरोप लगाया. सभापति ने विपक्ष की तरफ देखते हुए कहा कि अगर मेरी निष्पक्षता पर आपको संदेह है तो मैं खेद प्रकट करता हूं. उससे स्पष्ट हो गया कि वह अपने होश में नहीं है. वह अस्वस्थ हैं. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के साथ जैसा व्यवहार किया वह गलत है. जनता ने सब कुछ देखा अब उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए.
Read moreबिहार में लोकतंत्र नहीं डर तंत्र है, मुख्यमंत्री बेहद कमजोर: तेजस्वी यादव
पटना : बिहार में जिस तरीके से लगातार अपराधी घटनाएं घट रही है, सबसे ज्यादा छोटी बच्चियों के साथ गैंगरेप हो रहा है.NEET का मामला अभी ठंड भी नहीं हुआ दरभंगा से एक मामला निकलकर सामने आया, बिहार के कई जिलों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही है. इसको लेकर नेता राबड़ी देवी ने जो सदन में सवाल उठाया तो इसका जवाब देने के बजाय नीतीश कुमार ने जिस तरीके के भाषा का इस्तेमाल किया इस हिसाब से अपराधियों का मन और बढ़ता है.
Read moreमुख्यमंत्री जी अपने पद की मर्यादा और जिम्मेदारी से भटकते नज़र आ रहे हैं : राजद MLC अब्दुल बारी सिद्दीकी
पटना : कल हुए विधान परिषद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी नोंकझोंक और महिलाओं पर हो रहे आपराधिक घटनाओं के विरोध में आज बिहार विधान परिषद के बाहर राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया. इस दौरान राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हैं लेकिन हाल के दिनों में उनके आचरण और भाषा को देखकर गंभीर चिंता पैदा होती है.
Read more60 से अधिक पोल से बिजली के तार काट भागे चोर, बिहार के बाढ़ में गोवार धर्मपुर गांव के पास करतूत
पटना : जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत गोवार धर्मपुर गांव के पास टाल में सुबह-सुबह किसानों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्याज की फसल सिंचाई के लिए किसान खेत पहुंचे. टाल में लगभग चार किलोमीटर के दायरे में साठ बिजली के खंभे पर बिछाई गई तार की चोरों ने चोरी कर ली. तार की चोरी होने से हजारों बीघा प्याज की फसल पर संकट मंडराया हुआ है.
Read moreबिहार मे बजट सेशन के दौरान राबड़ी देवी का बड़ा आरोप, वोट चोरी से आई है नीतीश की निकम्मी सरकार
पटना: बिहार विधानसभा का सत्र जैसे ही दूसरी पाली में शुरू हुआ. सदन में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिससे सदन का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया.
Read moreई-गवर्नेंस में बिहार की बड़ी छलांग, सामान्य प्रशासन विभाग ने रच दिया नया रिकॉर्ड
सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार ने प्रशासनिक सुधार और ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं. विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस सम्मेलन में विभाग की प्रमुख उपलब्धियों और सुधारात्मक पहलों की विस्तार से जानकारी दी.
Read moreविधानसभा में हंगामा,गुस्से में सीएम नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी को सुनाई खरी खोटी,देखिए वीडियो
पटना : बिहार विधान परिषद में आज सदन की कार्यवाही के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए. जिसके बाद नेता सदन नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और राबड़ी देवी को जमकर सुनाया. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तुम लोग कुछ किए हो सिर्फ हल्ला करना जानते हो और यह तीन लोग जो महिला है वह हल्ला कर रही है वह क्या जानती है वह कुछ जानती भी है. ई जो लड़की हैं (राबड़ी देवी के तरफ इशारा करते हुए) वह क्या जानती है?
Read moreसम्राट चौधरी इस्तीफा दो : राबड़ी देवी, विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन
पटना : बिहार में लगातार हत्या लूट डकैती और बलात्कार की घटना के विरोध में आज बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. हाथ में पोस्टर लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार कानूनी व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो गई है.
Read moreस्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती: मुख्यमंत्री ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को दिया नियुक्ति पत्र
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं.
Read moreनीट मामले में राबड़ी देवी अगर देती हैं सबूत तो मंत्री का कोई भी बेटा हो 24 घंटे में होगा जेल में : सम्राट चौधरी
पटना : राबड़ी देवी द्वारा दिए गए बयान निट मामले में सरकार के ही किसी मंत्री के बेटे का हाथ है जिस पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बयान देते हुए कहा इस तरह का बयान राबड़ी देवी को नहीं देना चाहिए क्योंकि वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुकी है.
Read moreबिहार विधानसभा के बाहर मचा हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा-वोट चोरी से बनी है सरकार
पटना : राबड़ी देवी का बड़ा बयान कहां वोट चोरी से सरकार बनी है. जनता ने बहुमत हमको दिया है विधायकों को 50 -60 करोड़ देकर महराष्ट्र, हरियाणा में खरीदा जा रहा है और इस मुद्दे पर सरकार बिल्कुल कुछ नहीं कर रही है.
Read moreप्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप 2025, CM नीतीश कुमार ने विजेता अनु कुमारी को किया सम्मानित
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप 2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी को सम्मानित किया. यह सम्मान समारोह पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास “संकल्प”, 01 अणे मार्ग में आयोजित किया गया.
Read moreकुछ नहीं कर रही है नीतीश कुमार की सरकार : राबड़ी देवी ने नीट छात्रा मामले पर साधा निशाना
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में आज महागठबंधन के विधायकों ने बिहार विधान परिषद के बाहर जमकर हंगामा किया. बिहार में महिलाओं और लड़कियों के हो रहे अत्याचार को लेकर हंगामा किया और कहां की नीतीश कुमार को होश में आना चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार कुछ नहीं कर रही है. नीट छात्र के मामले को लेकर आज बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा प्रदर्शन हुआ.
Read moreसरकार बनी हुई है मूकदर्शक, AIMIM ने नीतीश सरकार को घेरा, बजट सत्र के तीसरे दिन हंगामा
पटना : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा देखने को मिला. एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि राज्य में माइनॉरिटी समुदाय कहीं से भी सुरक्षित नहीं है। बिहार में लगातार अल्पसंख्यकों की हत्याएं और महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है.
Read moreपार्टी में किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है, सभी विधायक एकजुट हैं: राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक माधव आनंद
पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा में विधायकों की टूट को लेकर चल रही अटकलों पर पार्टी के विधायक माधव आनंद ने स्थिति साफ़ की है. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है और सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं. बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में पहुंचे माधव आनंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी बिहार के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी इसी तरह मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहेगी.
Read more“एक बिहारी सौ पर भारी” तमिलनाडु के कृषि मंत्री के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री का पलटवार
पटना : तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर.के. पनीरसेल्वम के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कड़ा पलटवार किया है. लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के लोग मेहनतकश हैं और अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते. उन्होंने कहा कि “एक बिहारी सौ पर भारी” सिर्फ़ नारा नहीं बल्कि बिहारियों की क्षमता संस्कार और आत्मसम्मान की पहचान है.
Read moreबिहार का बजट देश के केंद्रीय बजट की तरह है, RJD विधायक ने कहा यह बजट सिर्फ कागजी खानापूर्ति
पटना : गौतम कृष्ण ने कहा कि यह बजट सिर्फ काग़ज़ी खानापूर्ति है और इसमें कोई प्रावधान नहीं है. गौतम कृष्ण ने कहा कि बिहार का बजट देश के केंद्रीय बजट की तरह है जिसमें बिहार के लोगों को निराशा हाथ लगी है. उन्होंने कहा कि इस बजट में न तो उद्योग-धंधे की बात है और न ही रोजगार की बात है. आज भी मजदूर ट्रेन में भर-भर कर पलायन कर रहे हैं. यही है सरकार का रोजगार.
Read moreआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव 2.0” का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा डिजिटल हेल्थ सेवाओं में बिहार बना अग्रणी
Bihar health system:बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, स्वास्थ्य विभाग का एक दिवसीय कार्यशाला “आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव 2.0” का विधिवत शुभारंभ माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस कॉन्क्लेव का मुख्य लक्ष्य है कि राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु भावी कार्ययोजना एवं रणनीति पर विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श करना है
Read more


.jpeg)
















.jpg)
