पार्टी में किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है, सभी विधायक एकजुट हैं: राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक माधव आनंद

    Patna: There is no resentment of any kind in the party, all the MLAs are completely united: Rashtriya Lok Morcha MLA Madhav Anand | पार्टी में किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है, सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं : राष्ट्रीय लोक मोर्चा विधायक माधव आनंद

    पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा में विधायकों की टूट को लेकर चल रही अटकलों पर पार्टी के विधायक माधव आनंद ने स्थिति साफ़ की है. उन्होंने कहा कि पार्टी में किसी तरह की कोई नाराज़गी नहीं है और सभी विधायक पूरी तरह एकजुट हैं. बजट सत्र के तीसरे दिन सदन में पहुंचे माधव आनंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी बिहार के हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी इसी तरह मजबूती के साथ आगे बढ़ती रहेगी.

    माधव आनंद ने मंत्री पद को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी ने आपसी सहमति से निर्णय लिया था और दिलीप प्रकाश को मंत्री बनाया गया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी की अपनी इच्छा होती है लेकिन पार्टी का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है.इसके साथ ही माधव आनंद ने पटना का नाम बदलकर पाटलिपुत्र किए जाने के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस विषय को वह सदन में उठाने का काम करेंगे क्योंकि यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है.

     



    Related News