“एक बिहारी सौ पर भारी” तमिलनाडु के कृषि मंत्री के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री का पलटवार

    Bihar Minister Lakhendra Paswan hit back at Agriculture Minister R.K. Panneerselvam's statement that "one Bihari is worth a hundred" | “एक बिहारी सौ पर भारी” कृषि मंत्री आर.के. पनीरसेल्वम के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान का पलटवार

    पटना : तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर.के. पनीरसेल्वम के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कड़ा पलटवार किया है. लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के लोग मेहनतकश हैं और अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं करते. उन्होंने कहा कि “एक बिहारी सौ पर भारी” सिर्फ़ नारा नहीं बल्कि बिहारियों की क्षमता संस्कार और आत्मसम्मान की पहचान है.

    उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में बिहार के लोग मेहनत कर अनाज उत्पादन से लेकर विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं. बिहार अब एक मज़बूत बिहार बन रहा है और इस तरह के बयान किसी भी राज्य के मंत्री को शोभा नहीं देते बल्कि उनके संस्कारों को दर्शाते हैं.

    वहीं महिला सशक्तिकरण बिल को लेकर मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि घटनाएं पहले भी होती थीं और आज भी होती हैं लेकिन 2005 से पहले अपराधों पर कार्रवाई नहीं होती थी. अब यदि कोई घटना घटती है तो उस पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाती है.

    उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि आज पूरे देश में पुलिस बल में महिलाओं की सबसे अधिक भागीदारी बिहार में है.



    Related News