सम्राट चौधरी इस्तीफा दो : राबड़ी देवी, विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    Samrat Choudhary should resign: Rabri Devi, opposition staged a strong protest outside the Legislative Council | सम्राट चौधरी इस्तीफा दो : राबड़ी देवी, विधान परिषद के बाहर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन

    पटना : बिहार में लगातार हत्या लूट डकैती और बलात्कार की घटना के विरोध में आज बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी के नेतृत्व में महागठबंधन के विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया. हाथ में पोस्टर लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि सरकार कानूनी व्यवस्था के मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो गई है.

    बिहार विधान परिषद में नेता विरोधी दल राबड़ी देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि सम्राट चौधरी ने कहा था कि अगर अपराध की घटना हुई तो मैं इस्तीफा दे दूंगा सम्राट चौधरी कहां है सम्राट चौधरी को इस्तीफा देना चाहिए.

    उन्होंने कहा कि आज बिहार में स्थिति देख लीजिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली सरकार में बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं है और बिहार में हर दिन लगातार बलात्कार हत्या की घटना हो रही है लेकिन कोई देखने वाला नहीं है सम्राट चौधरी इस्तीफा दे.



    Related News